फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ratnavali Youth Song Festival inaugurated

Ambala News: रत्नावली युवा सांग महोत्सव का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ratnavali Youth Song Festival inaugurated
शहर ​स्थित एसए जैन कॉलेज में आयोजित रत्नावली युवा सांग महोत्सव में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थ
अंबाला सिटी। एसए जैन कॉलेज में युवा और सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से प्रायोजित चार दिवसीय दसवें रत्नावली युवा सांग महोत्सव का शुभारंभ किया। यह महोत्सव 22 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान राजेंद्र जैन, समिति के अन्य सदस्य और काॅलेज प्राचार्या डॉ. आभा बंसल ने मुख्यातिथि युवा और सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निदेशक प्रोफेसर विवेक चावला का स्वागत किया। इसी विभाग से सांस्कृतिक पर्यवेक्षक डॉ. हरविंद्र राणा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के श्री चरणों में ज्योत प्रज्वलित कर किया। उसके बाद संगीत विभाग से डॉ. हेमंत कपिल और संगीत विभाग की छात्राओं ने मंगलाचरण की प्रस्तुति की। कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्यों ने अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्या डॉ. आभा बंसल ने इस बदलते परिवेश में सांग विधा की संक्षिप्त जानकारी विद्यार्थियों को दी और एसए जैन कॉलेज में इस महोत्सव के आयोजन के लिए युवा एवं सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया। मुख्यातिथि प्रोफेसर विवेक चावला ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि विद्यार्थी अपनी संस्कृति से जुड़े, क्योंकि निज भाषा एवं निज संस्कृति को जाने बिना कोई समाज विकास नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर आरकेएसडी कॉलेज कैथल से डॉक्टर राजीव के नेतृत्व में 15 प्रतिभागियों ने पंडित लख्मीचंद की ओर से कृत राजा हरिश्चंद्र सांग की प्रस्तुति दी। अंबाला क्षेत्र के विद्यार्थियों में इस विधा को लेकर एक अलग तरह की ही उत्सुकता देखने को मिली।

इस अवसर पर एआईएमटी की निदेशक डॉक्टर चेष्टा कश्यप भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के युवा और सांस्कृतिक विभाग से प्रो. मधु, प्रो. ललिता, डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. बलवान सिंह की विशेष भूमिका रही। मंच संचालन डॉ. सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed