{"_id":"66736d7312703c8e35017854","slug":"ration-was-not-being-given-due-to-thumb-impression-ambala-news-c-36-1-amb1002-124831-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंगूठे के निशान के कारण नहीं मिल रहा था राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंगूठे के निशान के कारण नहीं मिल रहा था राशन
विज्ञापन
कोर्ट रूम में उपायुक्त डॉ शालीन समाधान शिविर में समस्याएं सुनते हुए।
अंबाला सिटी। डीसी ऑफिस के कोर्ट रूम में बुधवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त डाॅ शालीन ने समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोगों की समस्याओं को क्रमवार ध्यान से सुना और तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। समाधान शिविर में लोगों की कुल 13 समस्याएं प्राप्त हुई।
इनमें अधिकतर समस्याएं परिवार पहचान पत्र, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित थी। उन्होंने बताया कि पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) व सामाजिक सुरक्षा पैंशन व राशन कार्ड से संबंधित समस्या का मौके पर ही समाधान करवाया गया और बाकी समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों सौंपकर उनका जल्द से जल्द निपटान करने के निर्देश दिए गए। डीसी ने शिविर में बताया कि मोहनलाल शर्मा, शहर की काफी समय से फेमिली आईडी की समस्या थी, जो समाधान शिविर में समस्या रखने से मोहन लाल की फेमिली आईडी बनवाई है।
ऐसे ही बहाल सिंह, गांव रछेडी की परिवार पहचान पत्र में करेक्शन करवा कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। वृ़द्ध महिला माया देवी ने बताया कि राशन डीपो पर अंगुलियों व अंगूठे के निशान न आने से बायोमीट्रिक नहीं लग पा रही थी जिससे मुझे राशन नहीं मिल रहा था मगर समाधान शिविर में आने से मेरी समस्या खत्म हो गई।