फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ratangarh Colony: Dirt will be seen here, no light

रतनगढ़ कॉलोनी : यहां गंदगी दिखेगी, रोशनी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ratangarh Colony: Dirt will be seen here, no light
अंबाला सिटी। रतनगढ़ कॉलोनी वासियों को नगर निगम की ओर से मिलने वाली सुख सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कॉलोनी वासी परेशान चल रहे हैं। कॉलोनी में नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। गलियां खस्ताहाल हैं। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी की कुछ गलियों में लगी स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हैं। कॉलोनी के बीच तालाब की जगह खाली पड़ी है। लोगों का कहना है कि इसके स्थान पर पार्क बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। सभी समस्याओं के चलते स्थानीय लोग कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन किसी ने भी उनके क्षेत्र की सुध लेना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

शाम होते ही पसर जाता है अंधेरा
कॉलोनी में कुछ गलियों की स्ट्रीट लाइटें कई दिनों से खराब हैं। इस कारण शाम होते ही कॉलोनी की गलियों में अंधेरा पसर जाता है। इस ओर नगर निगम प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश राज खुराना, स्थानीय निवासी
नहीं मिली पार्क की सुविधा
रतनगढ़ क्षेत्र में लोगों की सुख सुविधाओं के लिए निगम प्रशासन की ओर से पार्क की व्यवस्था नहीं की गई, जबकि पार्क बनाने के लिए रतनगढ़ क्षेत्र में तालाब की जगह खाली पड़ी हुई है।
मेला राम, स्थानीय निवासी
सफाई कर्मचारी नाम मात्र
क्षेत्र की नालियों में गंदगी की भरमार है। कुछ एरिया में सफाई कर्मचारी नाम मात्र ही पहुंच रहे हैं, जिस वजह से नालियों में गंदगी जमा रहती है। निगम प्रशासन को सफाई की व्यवस्था करवानी चाहिए।
बाबूराम, स्थानीय निवासी
गलियों की स्थिति खराब
क्षेत्र में कुछ गलियों का निर्माण किया गया था, लेकिन वर्तमान स्थिति में गलियां खस्ताहाल हैं। गलियों की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को खास तौर पर रात के समय बहुत परेशानी हो रही है।
हरजीत कुमार, स्थानीय निवासी
नहीं हो रहा कूड़े का उठान
क्षेत्र की गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े का सही समय पर उठान न होने के कारण गलियों में गंदगी का माहौल है। निगम प्रशासन कूड़े के उठान की व्यवस्था सही ढंग से करवाए।
निर्मला कांता, स्थानीय निवासी
सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत नहीं मिली है। फिर भी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था व अन्य किसी प्रकार की कोई समस्या चल रही है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

सुनील दत्त, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम अंबाला।
रतनगढ़ क्षेत्र में पार्क की सुविधा नहीं है तो निगम प्रशासन की ओर से सर्वे किया जाएगा। यदि पार्क के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो जाती है तो पार्क बनवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
संजीव कुमार, एक्सईएन, नगर निगम, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed