{"_id":"2857118a904bd9f0b9436a3ad1ce724b","slug":"rape-accused-arrested-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार और अश्लील मूवी बनाने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार और अश्लील मूवी बनाने का आरोपी काबू
अंबाला
Updated Fri, 22 Nov 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार और अश्लील मूवी बनाकर उसे
विज्ञापन
ब्लैकमेल करने के मामले में वीरवार को शहर पुलिस लाइन में दोनों पक्षों में
जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप जड़े।
जानकारी के अनुसार वीरवार को पीड़ित युवती व उसके पक्ष के लोग एसीपी के पास आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहुंचे थे, वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को भी पुलिस ने बुलाया हुआ था। शाम को आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया।
गौरतलब है कि मूल रूप से कुरुक्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने बीते दिनों डीसीपी अंबाला को पवन कुमार और अन्य के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार करने व अश्लील मूवी बनाने की शिकायत दी थी।
इसके बाद बलदेव नगर पुलिस ने पवन कुमार, राजकुमार फौजी निवासी गांव मोहनपुर शाहाबाद और जीआरपी अंबाला छावनी में कार्यरत एक कर्मी फग्गन लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
युवती का आरोप था कि वह कुरुक्षेत्र के एक अस्पताल में कार्यरत थी, जहां आरोपी भी नौकरी करता था। आरोपी उसे सितंबर माह में अंबाला में शादी का झांसा देकर ले आया, जिसके बाद वह दोनों बलदेव नगर में रहने लगे। इस दौरान पवन ने युवती से संबंध भी बनाए थे।
युवती का कहना है कि 9 नवंबर को आरोपी पवन ने उसके साथ बलात्कार किया व उसकी अश्लील मूवी बनाई।
वीरवार को एसीपी ने दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया था। जहां दोनों पक्षो के बीच आपसी विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाने लगे।