फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rampur Sarshahri School first in folk solo dance

Ambala News: लोक एकल नृत्य में रामपुर सरसहेड़ी स्कूल प्रथम

Thu, 29 Aug 2024 06:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Rampur Sarshahri School first in folk solo dance
अंबाला सिटी। पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया। इसमें अंबाला के सभी छह खंड अंबाला वन, बराड़ा, अंबाला टू, साहा, नारायणगढ़ और शहजादपुर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीसी पार्थ गुप्ता और असिस्टेंट कमिश्नर रवि मीना, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालडा ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके उपरांत डीईओ सुरेश कुमार, डीईईओ सुधीर कालड़ा और जिला नोडल खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सैनी ने मुख्य अतिथि डीसी पार्थ गुप्ता, रवि मीना को पौधा और शॉल स्मृति चिह्न देकर अभिवादन किया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में सभी खंड के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 41 विद्यालयों के 402 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का पहला दिन विभाग की ओर से निर्धारित नौवीं से 12वीं कक्षा वर्ग का रहा। संबंधित वर्ग में विजेता प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिता लोक समूह नृत्य, एकल लोक नृत्य, रागिणी और स्किट में भाग लेकर निर्णायक मंडल के समक्ष अपनी कला की बेहतरीन प्रस्तुति दी। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बच्चों के बीच अपने प्रेरणादायक वक्तव्य से कला और शिक्षा के इंद्रधनुषी रंगों को हर बच्चे तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंच से यह संदेश सबके साथ सांझा किया कि हर बच्चे में कला मौजूद है, हमारा कार्य माता-पिता, अध्यापक के रूप में उस कला को पहचान कर मंच पर लाने का है। सभागार में मौजूद सभी नव युवाओं को उन्होंने अपने वोट के अधिकार पर्व में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुति देखकर सभी ने उनका तालियां बजाकर स्वागत किया। लोक समूह नृत्य में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल रामपुर सरसहेड़ी प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल समलहेड़ी द्वितीय रहा।

लोक एकल नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहडी प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जलबेड़ा तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार रागनी सोलो में राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरपुरा प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल रामपुर सरसहेड़ी स्कूल द्वितीय और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में बीआरसी नरोत्तम, बीआरसी मोनिका, एपीसी पूजा शर्मा और प्रधानाचार्य शामिल रहे। मंच संचालन ज्योति, नेहा, कुणाल व भारत भूषण ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीईओ अंबाला सुरेश कुमार के नेतृत्व व जिला कल्चरल कोऑर्डिनेटर अरविंद, रविंद्र के निर्देशन में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed