फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ramnagar and gobind nagar streets over flow in rain

नाले सफाई के दावे फेल, पानी की निकासी न होने के कारण गलियां बन गई तालाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ramnagar and gobind nagar streets over flow in rain
बरसात ने प्रशासन के सभी दावों की हवा निकाल दी। नगर परिषद द्वारा की गई नालों की आधी-अधूरी सफाई ने एक बार फिर लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। जलभराव से अधिकांश गलियां तालाब में तब्दील हो गई, वहीं कुछ घरों में पानी घुसने से सामान भी खराब हो गया।
विज्ञापन

मानसून आने से पहले हर साल की तरह इस साल भी बारिश के पानी की निकासी के बड़े-बड़े दावे किए गए। कई योजनाओं पर काम भी हुआ। आधी-अधूरी योजनाएं एक बार फिर बारिश के दौरान आमजन के गले की फांस बन गई। शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह तक जारी रही। इससे छावनी के निचले इलाकों में पानी भर गया। सबसे ज्यादा परेशानी महेशनगर, दयालबाग, राम नगर, गोबिंद नगर, प्रीत नगर आदि क्षेत्र में रहने वाले लोगों को झेलनी पड़ी। पानी की निकासी ने होने के कारण कुछ घरों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली, जहां लोगों का कीमती सामान बारिश के पानी से खराब हो गया।
विज्ञापन

30 साल से देख रहा हूं ऐसे हालात
मेरा जन्म यहीं हुआ है और अब मैं 30 साल का हो गया हूं। कई सरकारें आई और कई गई, लेकिन इस क्षेत्र के हालात नहीं सुधर पाए। एक नाले की सफाई करना नगर परिषद के लिए चैलेंज बन गया है जो बारिश के दिनों में स्थानीय निवासियों के लिए एक मुसीबत बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित, स्थानीय निवासी।
10 मिनट की बारिश से हो जाता है जलभराव
इस क्षेत्र में बेशक सड़कों का निर्माण कर दिया गया है और नालियां भी बनाई गई हैं, लेकिन पानी निकासी का प्रबंध आजतक नहीं हो पाया। नाले की व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर परिषद को उचित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि लोगों के घरों में पानी न घुसे और उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
रवि, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed