फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rakshabandhan is today, sisters gathered to buy Rakhi

Ambala News: रक्षाबंधन आज, राखी खरीदने के लिए उमड़ी बहनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan is today, sisters gathered to buy Rakhi
अंबाला। रक्षाबंधन पर आज बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधेगी। रविवार को बाजारों में राखी खरीदने से लेकर भाइयों के पास पहुंचने के लिए बस स्टैंडों पर भीड़ उमड़ी थी। रोडवेज विभाग ने भी महिलाओं के निशुल्क सफर के लिए अतिरिक्त बसों के साथ-साथ स्टाफ भी लगाया था।
विज्ञापन

पहले दिन 34 अतिरिक्त बसें चली। रविवार को छावनी के सदर बाजार, राम बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, हलवाई बाजार और बजाजा बाजार में महिलाओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान महिलाएं दुकानाें में भिन्न- भिन्न तरह की राखियां खरीदते हुए नजर आई। इसके अलावा दोपहर 12 बजे से लेकर सोमवार रात 12 बजे तक रोडवेज विभाग ने महिलाओं और बच्चों के लिए निशुल्क बस में यात्रा शुरू कर दी।
विज्ञापन

बहनों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए रोडवेज विभाग ने कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा में दो दिन तक महिलाएं और बच्चें पूरी तरह से निशुल्क यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी बस अड्डे से 29 अतिरिक्त बसें
अंबाला छावनी बस अड्डा से अनिल शर्मा ने बताया कि सहारनपुर मार्ग पर 10 अतिरिक्त बस, कालका मार्ग आठ, डेराबस्सी, चंडीगढ़ मार्ग पर छह, यमुनानगर मार्ग पर पांच अतिरिक्त बसों का संचालन किया।
नारायणगढ़ सब डिपो पांच अतिरिक्त बसें
नारायणगढ़ सब डिपो से ड्यूटी इंस्पेक्टर बिजेंद्र ने बताया कि 34 बसों का संचालन किया जाता है। जबकि रविवार को 39 बसों का संचालन किया। इस दौरान नारायणगढ़ बस अड्डे अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, चंडीगढ़ के मार्ग पर ज्यादा भीड़ देखने को मिली अंबाला सिटी बस अड्डे से इंचार्ज संजीव ने बताया कि शनिवार को 196 बसों का संचालन किया गया। वहीं रविवार को 166 बसों का संचालन हुआ। इसमें अंबाला डिपो के साथ साथ अन्य राज्यों की बसें भी शामिल हैं।

फोटो: 32
निशुल्क यात्रा करके बहुत खुश हैं
डिंपल ने बताया कि वह दोसड़का अपने भाई के पास जा रही है। बस के माध्यम से जा रही है। उसे पता चला है कि महिलाओं और बच्चों के लिए दो दिन तक बस में किराया नहीं लगेगा। इससे वह खुश है।
फोटो: 33
निशुल्क जाने के लिए एक घंटे से कर रही बस का इंतजार
अंबाला छावनी निवासी सुनीता ने बताया कि वह अपने पति और बच्चे के साथ समालखा जाना है। एक घंटे से बस का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed