{"_id":"68e7fb48889fcba11d0c7e07","slug":"rajni-of-sahala-village-secured-first-place-in-poster-making-ambala-news-c-36-1-amb1001-151162-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पोस्टर मेकिंग में सहला गांव की रजनी ने हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पोस्टर मेकिंग में सहला गांव की रजनी ने हासिल किया प्रथम स्थान
Thu, 09 Oct 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
बराड़ा। आठवां राष्ट्रीय पोषण माह स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार थीम के तहत सिरसगढ़ गांव में मनाया गया। खंड महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी किरण के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। इसके तहत जागरूकता कार्यक्रम, पोषण अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, कार्यशालाएं, रैलियां, आंगनबाड़ी गतिविधियां और सामुदायिक सहभागिता आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीएम सतिंद्र सिवाच ने शिरकत की और उन्होंने विभाग की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस मौके पर आयोजित पोस्टर मेकिंग में सहला गांव की रजनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन