फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Raj Mistry going home by bike dies due to tractor collision

बाइक से घर जा रहे राज मिस्त्री की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Raj Mistry going home by bike dies due to tractor collision
अंबाला। काम निपटाकर घर जा रहे बाइक सवार राज मिस्त्री को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे मुलाना के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

साहा पुलिस को दी शिकायत में सचिन ने बताया कि वह गांव शेरगढ़ का निवासी है और पंचायती विभाग में सरकारी नौकरी करता है। उसके पिता गुरनाम सिंह राज मिस्त्री का काम करते थे। उसके पिता ने गांव रामपुर सरसेहड़ी में मकान बनाने का काम लिया हुआ था। सचिन के अनुसार वह कैंट अपने निजी काम से गए हुए थे। शाम को जैसे ही उसके पिता का काम खत्म हुआ तो वह अपने पिता के पास पहुंच गया। जहां से उसके पिता और वह दोनों अपनी-अपनी बाइक पर घर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह साहा वन विभाग की नर्सरी के सामने पहुंचे तो सामने से एक तेज रफतार ट्रैक्टर चालक ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। चालक मौके पर ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद बेटे ने राहगीरों की मदद से घायल पिता को मुलाना के अस्पताल में पहुुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed