{"_id":"65e2c510a6ef62ad7900c8d0","slug":"rain-falling-heavily-on-farmers-lines-of-worry-on-forehead-of-agitators-problems-are-being-faced-since-night-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर भारी पड़ रही बारिश: आंदोलनकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें, रात्रि से समय हो रही दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर भारी पड़ रही बारिश: आंदोलनकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें, रात्रि से समय हो रही दिक्कतें
Sat, 02 Mar 2024 11:50 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:50 AM IST
सार
शंभू बॉर्डर पर पंजाब के किसानों को बारिश के कारण दिक्कतों को सामना करना पड़ा है। किसानों ने अपने टैंटों को तिरपालों से ढका गया है। इसके साथ ही ट्रेक्टरों को भी तिरपाल से ढका जा रहा है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला में शुक्रवार देर रात्रि से मौसम बदला हुआ है तो शंभू बॉर्डर पर पंजाब की तरफ किसानों की चिंता बढ़ गई। ऐसे में रात्रि के समय में ही किसानों ने बारिश की संभावना के चलते इंतजाम करने शुरू कर दिए थे। सुबह बारिश हुई तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसान बारिश के हालातों को अपने मोबाइल में कैद करते दिखे। वहीं, अपने साथियों को हाताल दिखाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण सुबह एक बार तो काफी सर्दी हो गई थी। कुछ देर बार हल्की धूप निकलने से किसानों ने राहत ली। आगामी समय में बारिश आने से किसान भीगे नहीं इसके लिए अपने टैंटों को तिरपालों से ढका गया है। इसके साथ ही ट्रेक्टरों को भी तिरपाल से ढका जा रहा है।
विज्ञापन
बारिश होने से किसानों के साथ एक नई समस्या खड़ी हुई है। क्योंकि वह लंगर आदि भी खुले में बनाते हैं तो ऐसे में बारिश होने से उन्हें सुबह के समय काफी दिक्कत आई। इसके साथ शंभू बॉर्डर पर किसानों की ट्रालियां फ्लाईओवर के ऊपर खड़ी हैं। जहां से पानी चलता हुआ नीचे तक पहुंचता दिखाई दिया।