फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain brought relief from the heat, weather became pleasant as the temperature decreased

Ambala News: बारिश से मिली गर्मी से राहत, तापमान कम होने से मौसम हुआ सुहावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief from the heat, weather became pleasant as the temperature decreased
अंबाला सिटी। तेज बारिश होने से उमसभरी गर्मी से राहत मिली। सुबह 8 बजे बारिश शुरू हुई। करीब 15 मिनट तक तेज बारिश होने से जिले में कई जगहों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

जिले में सबसे ज्यादा बारिश अंबाला शहर क्षेत्र में हुई। इसके बाद सोमवार शाम को फिर बारिश हुई। जिससे उमभभरी गर्मी कम हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश से शहर में सड़कों व गलियों में जलभराव हो गया। सुबह 8.30 बजे तक जिले में 20.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जिससे अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

बारिश से रामबाग रोड, सेक्टर-आठ में एचएसवीपी कार्यालय के सामने नगर निगग कार्यालय सहित कई जगहों पर हल्का जलभराव हो गया। वहीं कैंट में गोविंद नगर, सुभाष कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, सत्संग विहार, पालम विहार, बैंक काॅलोनी, सोनिया कॉलोनी, विकास पुरी में जलभराव देखने को मिला।चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवा राज्य की तरफ लगातार आने की संभावना से हरियाणा राज्य में 15 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। 15 जुलाई को राज्य के उत्तरी जिलों में ज्यादातर स्थानों पर हवा व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। जिससे इस दौरान वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed