फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain broke records in haryana, chances are again today and tomorrow

Haryana: बारिश ने तोड़े रिकार्ड, आज और कल फिर बने आसार, जेठ माह में सावन की झड़ी

Sat, 06 May 2023 10:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 May 2023 10:38 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा में सात मई तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। इस दौरान पांच मई को ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई तथा कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Rain broke records in haryana, chances are again today and tomorrow
हरियाणा में मौसम बदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में बीते एक सप्ताह में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सात दिनों के भीतर ही 13.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जोकि सामान्य से अधिक है। सामान्य तौर पर 3.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। यही नहीं हरियाणा में इस सीजन में हुई बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो सामान्य बारिश 26.7 एमएम की तुलना में अब तक दोगुनी से अधिक 68.9 एमएम बारिश हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक महेंद्रगढ़ और पलवल में बारिश दर्ज की गई है। बीते सात दिनों में भी सबसे अधिक बारिश पलवल में हुई है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के अनुसार
मौसम विज्ञानियों की मानें तो अप्रैल के आखिरी सप्ताह में बारिश होने के पीछे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आने वाली हवा की भूमिका अहम है। वहीं हिसार में सामान्य से एक मिलीमीटर कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, एकबार फिर छह और सात मई को गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर गति से तेज हवा भी चल सकती है।
विज्ञापन


छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में सात मई तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। इस दौरान पांच मई को ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई तथा कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना
पांच मई रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने से छह और सात मई को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवा व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इसके बाद आठ मई से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क होने की संभावना है।


पिछले सप्ताह अंबाला में 20 प्रतिशत अधिक हुई बारिश
पिछले सप्ताह की बात करें तो अंबाला में सामान्य से 20 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। 28 अप्रैल से चार मई के बीच 5.5 एमएम बारिश होनी थी, जबकि 6.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसी तरह से एक मार्च से चार मई तक सामान्य 46.9 एमएम बारिश होनी थी, लेकिन अभी तक 64.3 एमएम बारिश हो चुकी है। सामान्य से 37 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। मार्च से लेकर अब तक अच्छी बारिश हुई है, जिससे मई माह में भी ठंडक हो गई। बारिश का असर अभी अगले पांच से छह दिन तक देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed