फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railways will ensure safe journey of every passenger to their destination: Bittu

हर यात्री को सकुशल गंतव्य तक पहुंचाएगी रेलवे : बिट्टू

Thu, 23 Oct 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 23 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Railways will ensure safe journey of every passenger to their destination: Bittu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। यात्री धैर्य बनाए रखें, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। एक-एक व्यक्ति को छठ पर्व से पहले उन्हें गंतव्य स्टेशन तक पहुंचा जाएगा। इसलिए रेलवे पर भरोसा रखें। ये आश्वासन बुधवार रात करीब 8 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने यात्रियों को दिया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों से भी फीडबैक लिया।
उन्होंने बताया कि रेलवे की ओर से 12 हजार ट्रेनों का संचालन किया जा रहा हैं। इसके अलावा अतिरिक्त रैक भी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर तैयार रखे गए हैं ताकि भीड़ बढ़ते ही रेल मार्गाें पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेल मंत्री ने उन्हें रेलवे स्टेशनों पर व्यवस्थाओं को जांचने के लिए भेजा है ताकि यात्रियों की समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया उनकी सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया है, इसलिए ट्रेन के शौचालय में घुस कर सफर करने के बजाय ट्रेन में सीट पर बैठकर सफर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक ने बताया कि आगामी तीन दिन काफी महत्वपूर्ण हैं। इसलिए बिना किसी परेशानी के सफर करें। तीन दिन में अंबाला मंडल से चार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। फिरोजपुर मंडल से 8-9 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। कुछ अतिरिक्त ट्रेनों को भी रिजर्व में रखा गया है जोकि भीड़ को देखते हुए संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed