फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railways failed to make arrangements on Holi, confirmed ticket passengers kept pleading in Ambala

Indian Railways: होली पर व्यवस्थाएं बनाने में नाकाम रेलवे, अंबाला में गिड़गिड़ाते रहे कंफर्म टिकट यात्री

Sun, 24 Mar 2024 09:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Mar 2024 09:53 AM IST
सार

होली के पावन पर्व को देखते हुए अंबाला मंडल रेल प्रबंधक ने सख्त निर्देश दिए थे कि भीड़भाड़ के दौरान यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कर्मचारी तैनात किए जाएं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एसी कोच में बैठे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Railways failed to make arrangements on Holi, confirmed ticket passengers kept pleading in Ambala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होली पर व्यवस्थाएं बनाने में रेलवे नाकाम नजर आ रहा है। ट्रेनों में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है और ट्रेन में सवार होने के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है, लेकिन न तो रेलवे के कर्मचारी नजर आ रहे हैं और न ही सुरक्षा कर्मचारी।

विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक ने सख्त निर्देश दिए थे कि भीड़भाड़ के दौरान यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कर्मचारी तैनात किए जाएं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस कारण शुक्रवार दोपहर को प्लेटफार्म तीन पर आई आम्रपाली एक्सप्रेस में यात्री स्लीपर कोच में चढ़ने के लिए मशक्कत करते नजर आए और जब वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने उसी कोच में ही चढ़कर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान यात्रियों को रोकने वाले टीटीई और कोच अटेंडेंट भी नदारद थे, जिसे जहां मौका मिला, वहीं कोच में घुस गया। इस कारण एसी कोच में बैठे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि कोच में चढ़े स्लीपर श्रेणी के यात्रियों ने शौचालय के पास ही अपना सामान रख लिया था और इस कारण यात्री आवागमन नहीं कर पा रहे थे। ऐसे ही हालात अन्य ट्रेनों में भी देखने को मिले, जहां यात्री स्लीपर की टिकट पर एसी कोच में चढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिड़गिड़ाते रहे कंफर्म टिकट यात्री
ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफार्म पर खड़े यात्री गुहार लगाते रहे कि उनके पास कंफर्म टिकट है, लेकिन उन्हें कोई सुनने वाला नहीं था, यात्रियों को तो कोच में चढ़ने की होड़ लगी थी कि वो किसी तरह से कोच में घुस जाएं और अगर इस दौरान किसी को चोट भी लग जाए तो परवाह नहीं। इस दौरान कुछ यात्रियों में गालीगलौज भी हुआ और बात लड़ाई-झगड़े तक जा पहुंची।


स्पेशल ट्रेनों में भी वेटिंग
रेलवे ने होली को देखते हुए 26 स्पेशल ट्रेनों का संचालन आरंभ कर दिया है जोकि सहरसा-सरहिंद,गोरखपुर-अमृतसर, छपरा-अमृतसर, गोरखपुर-चंडीगढ़, नई दिल्ली-एमसीटीएम,नई दिल्ली-कटरा, कटरा-वाराणसी, अंबाला-कटिहार,बठिंडा-वाराणसी, चंडीगढ़-कटिहार,अंबाला कैंट-कटिहार और सरहिंद-जयनगर के बीच संचालित होने लगी हैं। इन ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 60 के पार हो गया है और अब तत्काल की एक मात्र सहारा यात्रियों के पास रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed