{"_id":"67390f964cb4fb0ea308397f","slug":"railways-distributed-election-symbols-to-unions-ambala-news-c-36-1-sknl1017-132872-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मधुमेह में शकरकंद, हरी सब्जी फायदेमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मधुमेह में शकरकंद, हरी सब्जी फायदेमंद
विज्ञापन
छावनी नागरिक अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को जागरूक करती हुई कार्यवाहक पीएमओ रेणू बेरी: स्वय
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल में विश्व मधुमेह दिवस के बारे में जागरूकता बढ़ाने को लेकर कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य रूप से कार्यवाहक पीएमओ डॉक्टर रेणु बेरी उपस्थित रहीं। मंच का संचालन डॉ. चित्रा ने किया।
डॉ. मनोज मंगला ने बताया कि मधुमेह रोगियों के लिए शकरकंद, हरी पत्तेदार सब्जी, गाजर काफी फायदेमंद है क्योंकि आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर पत्तेदार हरी सब्जी स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसी तरह गाजर मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट कम और बीटा-कैरोटीन और फाइबर अधिक होता है।
रेणु बेरी ने अस्पताल में आए मरीजों को बताया कि मधुमेह एक पुरानी बीमारी है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतरराष्ट्रीय मधुमेह महासंघ मधुमेह की रोकथाम, स्वास्थ्य जोखिमों और बीमारी के साथ प्रबंधन व अच्छी तरह से जीने पर केंद्रित कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि हर साल विश्व मधुमेह दिवस का विषय बदलता रहता है और अक्सर पोषण, शारीरिक गतिविधि, मानसिक स्वास्थ्य या मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इसी के साथ अस्पताल में एक एनसीडी काउंटर भी मरीजों के लिए उपलब्ध करवाया गया है जहां पर मरीजों का बीपी, शुगर व अन्य जांच निशुल्क की जाती है