फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railways distributed election symbols to unions

Ambala News: रेलवे ने यूनियनों को बांटे चुनाव निशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Railways distributed election symbols to unions
यूनियनों के चुनाव को लेकर रेलवे द्वारा जारी किए गए ​चिह्न। रेलवे
अंबाला। रेलवे ने यूनियनों के चुनावों को लेकर निशान जारी कर दिए हैं। इसमें छ यूनियनों को अलग-अलग चुनाव चिह्न दिए गए हैं। इसमें किसी को रेल पटरी, इंजन तो किसी को बंद मुट्ठी मिली है। रेलवे ने शुक्रवार शाम को इस संबंध में लिखित आदेश जारी करके यूनियनों को जानकारी दे दी है और यूनियनों ने भी अपने-अपने चुनाव चिह्न का प्रचार-प्रसार कर दिया है।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा जारी किए चुनाव चिह्नों में ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन (एआईआरटीयू) को रेल पटरी का निशान दिया गया है। इसी प्रकार नार्दन रेलवे एंप्लायज यूनियन (एनआरईयू) को शेर का चिह्न, नार्दन रेलवे मैंस यूनियन (एनआरएमयू) को झंडा, स्वतंत्रता रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन (एसआरबीकेयू) को कॉपी और पैन, उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन (यूआरकेयू) को हाथ की मुट्ठी, गेहूं और चक्र का संयुक्त निशान मिला है। वहीं उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) को रेल इंजन का निशान दिया गया है।
विज्ञापन

दिग्गज करेंगे प्रचार-प्रसार
अंबाला मंडल में एनआरएमयू का दबदबा है, वहीं यूआरएमयू और यूआरकेयू भी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। आगामी दिनों में यूनियनों के दिग्गज नेता अंबाला आएंगे और प्रचार-प्रसार करेंगे। वहीं स्थानीय स्तर पर तीनों यूनियनों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। कर्मचारियों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर वोट की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो को थमेगा प्रचार प्रसार
रेलवे यूनियनों के प्रचार-प्रसार को लेकर चल रहा जनसंपर्क अभियान 2 दिसंबर को थम जाएगा। यूनियन के चुनाव चार से छह दिसंबर तक होंगे और 12 दिसंबर को मतगणना होगी। अंबाला मंडल ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों सहित कार्यालय में 23 बूथ बनाए हैं ताकि स्थानीय स्तर पर कर्मचारी मतदान में हिस्सा ले सकें। चुनावों में अंबाला मंडल के लगभग 13 हजार 920 कर्मचारी मतदान करेंगे। मतदान के लिए कर्मचारियों को रेलवे का पहचान पत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed