फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway send ticket on mobile

अब यात्री के मोबाइल पर आएगा टिकट का संदेश, जांच के दौरान क्यूआर कोड से स्कैन होगी रेल टिकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Railway send ticket on mobile
उत्तर रेलवे में अब पेपरलेस व संपर्क रहित टिकट चेकिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। अंबाला मंडल ने मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह की अगुवाई में शुरू हो रही नई व्यवस्था से रेलवे कर्मचारियों के साथ यात्रियों को भी फायदा होगा। इसके लिए अलावा मंडल में एसएमएस के माध्यम से क्यूआर कोड भेजने की शुरुआत करके संपर्क रहित टिकट जांच की सुविधा को सक्षम किया है। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि आरक्षित टिकटों के संपर्क रहित टिकट की जांच के लिए क्रिस एप के सहयोग से रिजर्व की गई टिकट के लिए यात्री के मोबाइल पर संदेश भेजा जाता है। इसमें पीआरएस टिकट विवरण को क्यूआर कोड के रूप में प्रदर्शित किया जाता है।
विज्ञापन

ऐसे होगी जांच
कामर्शियल अधिकारी ने बताया कि स्टेशन में प्रवेश करने या टिकट की जांच के दौरान यात्री अपने संदेश में उपलब्ध क्यूआर कोड को यूआरएल लिंक पर क्लिक करेगा। आरक्षित टिकट का क्यूआर कोड यात्री के मोबाइल ब्राउजर पर प्रदर्शित किया जाएगा। टीटीई अपने मोबाइल डिवाइस के माध्यम से प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करेगा। इसमें क्यूआर कोड रीडर में उपलब्ध कोई भी मुफ्त क्यूआर कोड स्कैनर ऐप स्कैन करने की क्षमता होगी। हैंड हेल्ड टर्मिनल एचएचटी एप्लिकेशन भी इस क्यूआर कोड को स्कैन करने में सक्षम है जो स्वचालित रूप से टिकट चेक करने पर टीटीई के लिए एचएचटी पर पीएनआर विवरण को प्रमाणित कर अग्रिम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

लिंक के साथ एसएमएस भेजा जा रहा है। कोविड -19 के कारण मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर यात्रियों को इस संपर्क रहित टिकट जांच उपयोगिता के माध्यम से अपने टिकटों की जांच के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरि मोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed