Railway News: जम्मू स्टेशन पर कार्य के चलते अंबाला से निकलने वाली 28 ट्रेन प्रभावित, देखिए सूची
अंबाला से निकलने वाली 28 ट्रेन प्रभावित रहेंगी। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि 10 ट्रेनों को पूर्णतौर पर रद्द, 10 ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द करके पुन: संचालन, 7 ट्रेनों को देरी से और 1 ट्रेन को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू रेलवे स्टेशन के पास कार्य के चलते अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली कुछ ट्रेनों को रेलवे ने रद्द करने का फैसला किया है। रद्द ट्रेनों में 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी 15 सितंबर को, 12470 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल 14 सितंबर, 12491 बरौनी-जम्मूतवी 17 सितंबर, 12492 जम्मूतवी-बरौनी 15 सितंबर, 12265 दिल्ली सराय रोहिला-जम्मूतवी 15 व 17 सितंबर,12266 जम्मूतवी-दिल्ली सराय रोहिला 16 व 18 सितंबर,12413 अजमेर-जम्मूतवी 15 से 19 सितंबर, 12414 जम्मूतवी-अजमेर 14 से 18 सितंबर, 14606 जम्मूतवी-हरिद्वार 17 सितंबर, 14605 हरिद्वार-जम्मूतवी 18 सितंबर रद्द रहेगी।
बीच रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर 18101 टाटा-जम्मूतवी 13 व 15 सितंबर को अमृतसर स्टेशन पर रद्द होगी। इसी प्रकार 18309 संभलपुर-जम्मूतवी 14 और 16 सितंबर को अमृतसर, 19223 अहमदाबाद-जम्मूतवी 14 से 17 सितंबर पठानकोट, 19225 भगत की कोठी 15 से 18 सितंबर पठानकोट, 12237 वाराणसी-जम्मूतवी 14 से 18 सितंबर तक पठानकोट पर रद्द होगी।
बीच स्टेशन से संचालन
ट्रेन नंबर 18102 जम्मूतवी-टाटा 16 व 18 सितंबर को अमृतसर से चलेगी। इसी प्रकार, 18310 जम्मूतवी-संभलपुर 17 स 19 सितंबर को 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद 16 से 18 सितंबर को पठानकोट, 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद 19 सितंबर जालंधर सिटी, 19226 जम्मूतवी भगत की कोठी को 15 से चलेगी।
देरी से चलने वाली
ट्रेन नंबर 15655 कामाख्या-कटरा 17 सितंबर को 240 मिनट की देरी से, 12919 डॉ आंबेडकर नगर-कटरा 18 सितंबर को 210 मिनट की देरी से, 12471 बांद्रा-कटरा 18 सितंबर को 210 मिनट की देरी, 12920 कटरा-डॉ आंबेडकर नगर 19 सितंबर 180 मिनट,12472 कटरा-बांद्रा 19 सितंबर को 210 मिनट, 19416 कटरा-अहमदाबाद 19 सितंबर 120 मिनट की देरी से चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी को जांलधर कैंट और सिटी से गुरादसपुर-जांलधर के रास्ते पर चलाया जाएगा।