Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway minister Ashwini Vaishnaw inspected the Delhi-Chandigarh rail section

Haryana: मंत्री वैष्णव ने रेल खंड का किया निरीक्षण, कहा- चंडीगड़ रेलवे स्टेशन को बनाया जाएगा वर्ल्ड क्लास

Fri, 28 Nov 2025 01:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 01:48 PM IST
सार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक रेल खंड का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से किया गया। 

विज्ञापन
Railway minister Ashwini Vaishnaw inspected the Delhi-Chandigarh rail section
मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया दिल्ली से चंडीगढ़ तक रेल खंड का निरीक्षण - फोटो : संवाद

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार सुबह रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के साथ दिल्ली से चंडीगढ़ तक रेल खंड का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से किया गया। इस दौरान उन्होंने रेल लाइन की सुरक्षा में जुड़े कर्मचारियों से पूछताछ की और ट्रैक मेंटेनर पीडब्ल्यूआई तथा सिग्नल विभाग के कर्मचारियों से भी चर्चा की। सभी कर्मचारियों ने  बातचीत के दौरान फील्ड में काम को लेकर अपने अनुभव मंत्री के साथ साझा किए। 

विज्ञापन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण नवाचार किए गए हैं और यह कार्य तेजी से पूरा हो रहा है।संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मंत्री वैष्णव ने बताया कि स्टेशन के पुनर्विकास में मॉड्यूलर डिज़ाइन का उपयोग किया गया है, जिसमें पूर्व-निर्मित तत्वों का इस्तेमाल हो रहा है। इससे निर्माण कार्य बहुत तेजी से पूरा हो रहा है।

विज्ञापन


आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन

मंत्री ने बताया कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएँ दी जा रही हैं। इनमें वातानुकूलित वेटिंग हॉल, एस्केलेटर, लिफ्ट, हाई-स्पीड वाई-फाई और फूड कोर्ट शामिल हैं। सभी प्लेटफार्मों पर एस्केलेटर और लिफ्ट की व्यवस्था होगी, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के दौरान मंत्री ने सिग्नल, रिले, पॉइंट्स, टर्न आउट, क्रॉसिंग आदि के रखरखाव के बारे में कर्मचारियों से जानकारी ली। वहीं ट्रैक मेंटेनर ने धरातल पर आने वाली चुनौतियों के बारे में रेल मंत्री को अवगत कराया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी विश्व में अपनाई जा रही उत्तम सिग्नल एवं ट्रैक मेंटेनेंस प्रक्रियाओं पर अपने अनुभव साझा किए तथा बेहतर कार्य पद्धति अपनाने के लिए स्टाफ को प्रेरित किया।

इस दौरान उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा के साथ दिल्ली रेल मंडल के प्रबंधक पीआर त्रिपाठी सहित अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक विनोद भाटिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Trending Videos

इसके बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम नायब सैनी और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टर लेबोरेटरी मोहाली में एक ऐसी सुविधा हो जो देश के लिए गौरव का विषय है। इसे अपग्रेड करके सेमीकंडक्टर के लिए एक अच्छा ट्रेनिंग, अनुसंधान और विकास, वाणिज्यिक उत्पादन का केंद्र बनाने का फैसला प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है। एससीएल मोहाली को अपग्रेड करने के लिए 4500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इससे यहां उत्पादन 100 गुणा बढ़ेगा। बहुत बड़ी ट्रेनिंग की सुविधा बनेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed