फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway employees will have to obtain passes for the boom barrier facility, otherwise they will have to pay a fee.

Ambala News: बूम बैरियर सुविधा के तहत रेलवे कर्मचारियों को बनवाना पड़ेगा पास, अन्यथा देना होगा शुल्क

Sat, 25 Oct 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 25 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Railway employees will have to obtain passes for the boom barrier facility, otherwise they will have to pay a fee.
उत्तर रेलवे अंबाला रेल मंडल का कैंट रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बूम बैरियर की सुविधा शुरु होते ही अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात रेल कर्मचारियों को पास बनवाना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनसे निर्धारित शुल्क वसूला जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की तरफ से जल्द ही इस संबंध में निर्देश रेल कर्मचारियों को दे दिए जाएंगे ताकि ठेकेदार के साथ किसी प्रकार का कोई विवाद न हो, इसके अलावा रेल कर्मचारियों के लिए पास में छूट का प्रावधान भी दिया गया है ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े और उनका वाहन भी सुरक्षित रहे।

25 से 30 प्रतिशत की छूट
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाले कर्मचारियों को मासिक पास बनवाने के लिए दो पहिया वाहन के लिए 25 प्रतिशत और चार पहिया वाहन के लिए 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। रेल कर्मचारियों को साइकिल का पास बनवाने के लिए मात्र 50 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार दो पहिया वाहन के लिए 125 रुपये और कार के लिए 360 रुपये देने होंगे। इस राशि की अदायगी के बाद उन्हें रेलवे स्टेशन की पार्किंग में एक माह तक वाहन खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। इससे पहले रेल कर्मचारियों को दोपहिया वाहन के लिए 250 रुपये और चौपहिया वाहन के लिए 600 रुपये देने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


अन्य के लिए मासिक पास के रटे
साइकिल - स्कूटर - ऑटो/ई-रिक्शा - कार/जीप - टैक्सी - टैंपो ट्रैवलर - बस - हेलमेट

200 - 500 - 1200 - 1200 - 2000 - 3000 - 5000 - 100


कर्मचारियों पर होगी विभागीय कार्यवाही
रेलवे ने नई निविदा में यह स्पष्ट किया है कि स्टेशन पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बूम बैरियर का निर्धारित शुल्क चुकाना होगा, वहीं रेल कर्मचारी भी इस सुविधा के तहत ही रेलवे परिसर में वाहन सहित प्रवेश कर पाएंगे। अगर वो शुल्क को लेकर किसी प्रकार का वाद-विवाद करते हैं तो पहले उन्हें मौखिक चेतावनी दी जाएगी और इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। पूर्व में हुई घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार रेलवे ने नई निविदा में उन सभी खामियों को शामिल किया है, जिससे ठेकेदार को घाटा उठाना पड़ा था और उसे छह माह के अंतराल में ही बूम बैरियर का ठेका छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 से मिलेगी सुविधा
शामली के ठेकेदार नवीन ने बताया कि दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने व भुगतान की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। आगामी दो-तीन में दिन में स्टेशन पर बूम बैरियर से संबंधित सामान को स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और 9 नवंबर को बूम बैरियर की सुविधा स्टेशन पर शुरू कर दी जाएगी।


पिछली बार की तरह इस बार नई निविदा में कुछ बदलाव किया गया है, इससे स्टेशन पर आने वाले बाहरी वाहनों को तो फायदा मिलेगा, वहीं रेल कर्मचारियों के लिए भी विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। उम्मीद है कि इस बार स्टेशन पर कार्यरत सभी कर्मचारी अपने वाहन का मासिक पास बनवा लेंगे।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed