{"_id":"61916a0e9a3ae46c1262915c","slug":"railway-board-has-released-the-list-of-train-operations-from-the-old-number-136-trains-will-leave-from-the-cantonment-ambala-news-knl896043128","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे बोर्ड ने जारी की पुराने नंबर से ट्रेन संचालन की सूची, छावनी से निकलेंगी 136 ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे बोर्ड ने जारी की पुराने नंबर से ट्रेन संचालन की सूची, छावनी से निकलेंगी 136 ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड के आदेश मिलते ही जोन प्रबंधकों ने स्पेशल ट्रेनों के नंबर परिवर्तन को लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। वहीं रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के जीरो नंबर को हटाकर उसके स्थान पर एक नंबर लगाकर अपडेट सूची जारी कर दी है। इस संबंध में शनिवार रात को लिखित आदेशों के तहत संबंधित जोन प्रबंधकों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं रेलवे सॉफ्टवेयर को भी अपडेट किया जा रहा है। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरी मोहन ने बताया कि छावनी जंक्शन से निकलने वाली लगभग 136 ट्रेनों के नंबर में परिवर्तन को लेकर पत्र मिला है। ट्रेनों के संचालन की तारीख को लेकर प्रक्रिया बनाई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पेशल ट्रेनों का नंबर हटने से किराए में भी बचत होने की उम्मीद है। रेलवे ने भी आदेशों के तहत इसकी जानकारी दी है कि जिस ट्रेन का जो पहले किराया था, वो ही मान्य होगा।
जारी आदेशों में अभी समय और तारीख के बदलाव की जानकारी नहीं दी गई है। कोरोना काल में रेलवे को अपनी नियमित सेवाएं बंद करनी पड़ी थीं। इतिहास में यह पहला मौका था जब ट्रेनों के पहिये थम गए थे। अब रेलवे ने आमजन को राहत पहुंचाने का फैसला किया है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही नियमित ट्रेन नंबर की रेल सेवा बहाल की जा सकती है। दरअसल कोरोना काल में अभी रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, जो पूरी तरह आरक्षित श्रेणी की हैं। वहीं अब भी लगभग 35 फीसदी यात्री ट्रेनें बंद है।
विज्ञापन
जुलाई 2020 में हुआ था संचालन
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने लगभग डेढ़ साल पहले जुलाई 2020 में स्पेशल ट्रेनों का संचालन आरंभ किया था। पहले 300 ट्रेन चलाई गई, फिर सितंबर माह में 80 क्लोन ट्रेन चलाई गई और अब लगभग 800 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
व्यवस्था बनाई जा रही है
स्पेशल ट्रेनों को नियमित ट्रेनों के तहत संचालित करने के आदेश रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी किए गए हैं। ट्रेनों को पुराने नंबर से चलाने के लिए पत्र जारी हो गया है। इसमें सभी स्पेशल ट्रेनों के नंबर से जीरो हटाकर एक नंबर दर्ज किया जा रहा है। अभी व्यवस्था बनाने में कुछ समय लग सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि रेलवे सॉफ्टवेयर में टिकट किराए सहित अन्य जरूरी बदलाव होने हैं। योजनाबद्ध तरीके से पूरी प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही आगामी बदलाव की जानकारी दे दी जाएगी।
- दीपक कुमार, प्रवक्ता, उत्तर रेलवे।