{"_id":"5ff619648ebc3e31d10123e2","slug":"railway-ambala-news-knl567843159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी के बीच संचालित होगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी के बीच संचालित होगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
अंबाला। मां वैष्णो भक्तों के लिए रेलवे ने स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी के बीच संचालित होगी। ट्रेन संचालन को लेकर जानकारी क्रिस सिस्टम पर जल्द ही अपलोड कर दी जाएगी और ट्रेन की रिजर्वेशन भी शुरू हो जाएगी।
अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04606 जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल 10 जनवरी से चलेगी। प्रत्येक रविवार को ट्रेन जम्मूतवी से रात्रि 10.05 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 10.25 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04605 योगनगरी ऋषिकेश- जम्मूतवी साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी 11 जनवरी से चलेगी।
प्रत्येक सोमवार को ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश से सायं 3.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन तड़के 3.20 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, लुधियाना, खन्ना, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला सिटी, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, हरिद्वार, मोतीचूर, रायवाला तथा वीरभद्र स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी