फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   railway

31 दिसंबर के बाद चल सकती है वंदे भारत,श्री शक्ति और हेमकुंड एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
railway
अंबाला। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 9 माह से रद्द वंदे भारत, श्रीशक्ति व हेमकुंड एक्सप्रेस का संचालन जल्द ही दोबारा शुरू हो सकता है। 31 दिसंबर से ट्रेन का संचालन होने की उम्मीद है। ट्रेन चलने से मां वैष्णो देवी जाने वाले उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा व पंजाब के यात्रियों को काफी फायदा होगा क्योंकि नवरात्र के दौरान भक्त मां के दरबार के दर्शन नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के अधीन चलने वाली ट्रेन नंबर 14609/14610 ऋषिकेश-कटड़ा-ऋषिकेश एक्सप्रेस यात्रियों के लिए काफी लाभदायक ट्रेन थी क्योंकि ट्रेन का संचालन रात के समय होता था और दिन में यात्री आराम से पैदल ही मां वैष्णो की यात्रा पर निकलते थे। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण ट्रेन का संचालन बंद हो गया। सितंबर माह में स्पेशल ट्रेनों के संचालन से हेमकुंड एक्सप्रेस के चलने की उम्मीद बंधी थी। लेकिन पंजाब में किसान आंदोलन को लेकर ट्रेन के संचालन पर फैसला नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सूत्रों से जानकारी मिली है कि जिस प्रकार नई दिल्ली-जम्मूतवी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन नंबर 02425/26 का संचालन 19 दिसंबर से शुरू हो गया है। इसी प्रकार 31 दिसंबर के बाद लगातार बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हेमकुंड एक्सप्रेस का संचालन भी शुरू हो सकता है। हेमकुंड एक्सप्रेस ऋषिकेश से चलकर बीच रास्ते सहारनुपर, अंबाला, लुधियाना, पठानकोट सहित अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव के बाद मां वैष्णो दरबार कटड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचती है। कोरोना काल से पहले ट्रेन का ऋषिकेश स्टेशन से चलने का समय शाम 4.25 बजे, अंबाला पहुंचने का समय रात 9.10 बजे और कटरा स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे है। दूसरी तरफ दिल्ली मंडल के अधीन ट्रेन वंदे भारत व श्री शक्ति एक्सप्रेस को लेकर भी जल्द आदेश जारी होने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संचालन का फैसला रेलवे बोर्ड द्वारा किया जाता है। स्थानीय प्रशासन से बात कर और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही अतिरिक्त ट्रेन चलाई जा सकती हैं। रेलवे बोर्ड से जो भी आदेश प्राप्त होंगे, उसी आधार पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
- पंकज गुप्ता, एडीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed