फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trains will not be operational in Punjab now

किसान आंदोलन: पंजाब ने अभी नहीं दी अनुमति, एडीआरएम बोले- ट्रेनों का नहीं होगा संचालन

Sun, 27 Sep 2020 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Trains will not be operational in Punjab now
ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो

सुरक्षा कारणों से पंजाब सरकार ने ट्रेनों के परिचालन को लेकर अभी निकासी की मंजूरी नहीं दी है। इसलिए मौजूद समय में 11 जोड़ी ट्रेनों की यथास्थिति को बरकार रखते हुए रद्द रहेंगी।

विज्ञापन

 

अंबाला रेल मंडल एडीआरएम आप्रेशन पंकज गुप्ता ने बताया कि पंजाब में किसान आंदोलन को लेकर सरकार से प्राप्त सूचना के आधार पर रेलवे ने ट्रेनों का संचालन 3 दिन के लिए बंद किया था। इसमें कुछ ट्रेनों को अंबाला, मुरादाबाद, सहारनपुर व दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर ही रद्द किया गया और यहीं से ट्रेनों का परिचालन किया गया। लेकिन तय तारीख के बाद भी पंजाब की तरफ से ट्रेनों के परिचालन को लेकर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसलिए अभी पंजाब की तरफ ट्रेनों का परिचालन नहीं किया जाएगा। रविवार को इस संबंध में दोबारा पंजाब सरकार से बातचीत की जाएगी और इसके बाद ही ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


रद्द ट्रेन
ट्रेन नंबर 02903 मुंबई-अमृतसर स्पेशल अंबाला स्टेशन पर रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02407 न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर मुरादाबाद, 02925 ब्रांदा-अमृतसर अंबाला, 02715 नांदेड़-अमृतसर अंबाला, 02053 हावड़ा-अमृतसर रद्द, 04673 जयनगर-अमृतसर अंबाला, 04649 जयनगर-अमृतसर अंबाला, 03307 धनबाद-अमृतसर अंबाला, 05933 दरभंगा-अमृतसर अंबाला, 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर सहारनपुर और ट्रेन नंबर 04651 जयनगर-अमृतसर दिल्ली स्टेशन पर रद्द रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोबारा परिचालन
ट्रेन नंबर 02716 अमृतसर-नांदेड़ अंबाला से चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02358 अमृतसर-कोलकाता अंबाला से, 02054 अमृतसर-हावड़ा रद, 02926 अमृतसर-बांद्रा अंबाला, 02408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी मुरादाबाद, 04674 अमृतसर-जयनगर अंबाला, 04650 अमृतसर-जयनगर अंबाला, 02904 अमूतसर-मुंबई अंबाला, 03308 फिरोजपुर-धनबाद अंबाला, 05934 अमृतसर-दरभंगा अंबाला, 04652 अमृतसर-जयनगर 27 सितंबर को दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed