फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Raid in Roorkee in search of accused of tampering with documents

Ambala News: दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने के आरोपी की तलाश में रुड़की में दबिश

Sun, 14 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 14 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Raid in Roorkee in search of accused of tampering with documents
अंबाला। बराड़ा के एक गांव से दो माह पहले किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व बाद में दस्तावेज से छेड़छाड़ कर नाबालिग को बालिग दिखाने के मामले में पुलिस की जांच थमी नहीं है। बराड़ा पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। हालांकि पुलिस ने अमृतसर निवासी मुख्य आरोपी को काबू कर जेल भेज दिया है लेकिन पुलिस किशोरी के दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर नाबालिग को बालिग दिखाने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

आरोपी के दोस्त का नाम सामने आने पर बराड़ा पुलिस ने शनिवार को रुड़की में दबिश दी थी। हालांकि वहां कुछ एक दोस्त से पूछताछ की है लेकिन अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर किस प्रकार दस्तावेजों में छेड़छाड़ की थी। बराड़ा थाना प्रभारी धर्मबीर का कहना है कि रुड़की में बराड़ा पुलिस ने दबिश दी थी। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। तलाश की जा रही है कि आखिर आरोपी के किस दोस्त ने दस्तावेजों में छेड़छाड़ की थी। इस मामले में रुड़की से एक सीएससी संचालक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


----------

यह था मामला

रुड़की के गंगनहर कोतवाली में शनिवार सुबह बराड़ा थाना पुलिस की टीम पहुंची, जहां आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर रामपुर गांव में छापा मारा गया। इस दौरान सीएससी सेंटर संचालक मोमिन को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, बराड़ा थाना क्षेत्र का एक युवक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और बाद में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लड़की को बालिग दर्शाकर उससे विवाह कर लिया। जांच के दौरान सामने आया कि शादी में उपयोग किया गया आधार कार्ड फर्जी था, जिसे बनाने का आरोप मोमिन पर है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में हरियाणा पुलिस द्वारा सीएससी सेंटर संचालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच अंबाला की बराड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed