फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   rai sports school, sports university, vij

राई स्पोर्ट्स स्कूल को मिलेगा खेल विश्वविद्यालय का दर्जा : विज

Fri, 30 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Fri, 30 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
rai sports school, sports university, vij
विज और भारती अरोड़ा - फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि राई स्पोर्ट्स स्कूल को खेल विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल से औपचारिक सहमति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय बनने के बाद खिलाड़ियों को स्कूल स्तर की शिक्षा और खेल का प्रशिक्षण हासिल करने के साथ-साथ उच्चतर शिक्षा व खेलों के आगामी प्रशिक्षण की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन


उधर, राई स्पोर्ट्स स्कूल की निदेशक एवं प्रिंसिपल तथा पुलिस अधिकारी श्रीमती भारती अरोड़ा ने खेल मंत्री अनिल विज से भेंट की और राई स्पोर्ट्स स्कूल को देश में खेल शिक्षा के लिए प्रथम स्थान मिलने पर मुबारकबाद दी। भारती अरोड़ा ने बताया कि खेलमंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन में इस विद्यालय को एजुकेशन वर्ल्ड नामक मैगजीन द्वारा विद्यालयों की शिक्षा के 14 मापदंडों के आधार पर 100 में से 96 अंक हासिल करने का गौरव प्राप्त हुआ है और इस विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा सह शिक्षा आवासीय विद्यालयों की श्रेणी में भी इस विद्यालय को प्रथम स्थान प्रदान किया गया है। सह शिक्षा आवासीय विद्यालयों की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर भी 1500 अंक में से 1150 अंक प्राप्त करके यह विद्यालय देशभर में 17वें स्थान पर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलमंत्री ने बताया कि राई स्पोर्ट्स स्कूल राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त स्कूल रहा है लेकिन पिछले कुछ अरसे में इस स्कूल की अनदेखी के कारण इसकी गरिमा में कुछ कमी आई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयासों और स्कूल के निदेशक श्रीमती भारती अरोड़ा की देखरेख में इस विद्यालय की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में सुविधाओं के विस्तार के लिए सात करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई थी और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त शूटिंग रेंज भी स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में खिलाड़ियों को बास्केटबाल, फुटबाल, क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक, घुड़सवारी, लॉन टेनिस सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में शीघ्र ही ताइक्वंाडो, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और कुश्ती खेल के प्रशिक्षण की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में ढांचागत सुविधाओं के साथ-साथ स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए भी सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 


हैल्थ कार्ड फॉर ऑल योजना
विज ने कहा कि हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा अटल जीवन रक्षक योजना का शुरू की जाएगी जिसके तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को जल्द चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के दौरान प्रदेश के सभी ढाई करोड़ लोगों के स्वास्थ्य की जांच के उपरांत उनके हैल्थ कार्ड भी तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed