फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   PWD issues termination notice to contractor over delay in construction of TB hospital

Ambala News: टीबी अस्पताल के निर्माण में देरी पर पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार को जारी किया टर्मिनेशन नोटिस

Tue, 14 Oct 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 14 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
PWD issues termination notice to contractor over delay in construction of TB hospital
अंबाला सिटी में टीबी अस्पताल का अधूरा काम। संवाद - फोटो : बाजार में सजी विभिन्न प्रकार की लाइट एवं झालरें। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर,
विज्ञापन

अंबाला सिटी। टीबी अस्पताल को बनने में अभी और समय लग सकता है, क्योंकि यह परियोजना अधर में लटक गई है। इस परियोजना का ठेका जिस ठेकेदार को दिया गया था उसके काम न करने से लोक निर्माण विभाग ने उसे टर्मिनेशन नोटिस जारी कर दिया है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग नए सिरे से निविदा लगाएगा। वहीं ठेकेदार की सुरक्षा राशि को जब्त कर लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने इस परियोजना को सितंबर 2023 में श्री रामजीदास बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया था।

19.99 लाख रुपये की लागत से बनना था प्रोजेक्ट



टीबी मरीजों की बेहतर जांच व शोध के लिए 19.99 करोड़ रुपये की लागत टीबी अस्पताल बनाया जाना था। यह परियोजना अभी तक बेसमेंट तक ही सीमित है। यह हालात तब हैं जब परियोजना की डेडलाइन समाप्त होने वाली है। वहीं श्री रामजीदास बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इस मामले में विभाग की ही गलती बता रही है। उनका आरोप है कि विभाग ने कंपनी को फरवरी 2025 में परियोजना का ब्लूप्रिंट (ड्राइंग) दिया, जिसके कारण परियोजना पर काम बंद रहा। अब कंपनी के प्रतिनिधि लोक निर्माण विभाग से समय मांग रहे हैं मगर लोक निर्माण विभाग समय देने को राजी नहीं है। ऐसे में अब टर्मिनेशन की कार्रवाई के बाद नई निविदा ही विभाग देगा।
विज्ञापन

27 करोड़ रुपए हुए थे मंजूर 19.99 करोड़ में दिया था टेंडर

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व वर्तमान में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सिटी में टीबी के मरीजों के लिए इस भवन को बनाने के लिए कवायद की थी। उन्होंने ही शिलान्यास किया था। मगर हैरानी की बात है कि जिस निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी को कार्य कराने की जिम्मेदारी दी गई उसी ने हीलाहवाली कर दी। सरकार ने इस काम के लिए 27 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। इस कार्य को कराने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई थी। ऑनलाइन बोली में कंपनी को 19.99 करोड़ रुपये में यह कार्य दिया गया। वहीं ठेकेदार को काम जारी करते हुए बेसमेंट बनाने के निर्देश दे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर काम न कर पाने को लेकर टीबी अस्पताल का जिस कंपनी को ठेका दिया था उन्हें टर्मिनेशन नोटिस थमाया गया है। अब नए सिरे से निविदा जारी की जाएगी। रितेश अग्रवाल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed