फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   PWD handed over the car parking to roadways, now waiting for inauguration from CM

Ambala News: पीडब्ल्यूडी ने रोडवेज को सुपुर्द की कार पार्किंग, अब सीएम से उद्घाटन का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
PWD handed over the car parking to roadways, now waiting for inauguration from CM
अंबाला। शहर बस स्टैंड के पास करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई कार पार्किंग बनकर तैयार हो चुकी है। जल्द ही इस कार पार्किंग का उद्घाटन किया जाएगा। रोडवेज अधिकारी कार पार्किंग का शुभारंभ सीएम नायब सैनी से कराना चाहते हैं। इसके लिए रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी डाेगरा चंडीगढ़ स्थित परिवहन विभाग के मुख्यालय को पत्र भेजेंगे। उन्होंने बताया कि एक जून को लोक निर्माण विभाग ने उन्हें पार्किंग सुपुर्द की है। सीएम से समय मिलने के बाद ही पार्किंग का शुभारंभ हो सकेगा।
विज्ञापन


----------

पार्किंग में कर रहे सजावटी कार्य

पार्किंग में फैंसी में लाइट भी लगा दी गई हैं। इसके अलावा पार्किंग को हरा भरा रखने के लिए 500 गमलों में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही इन पौधों को कार पार्किंग में रखवा दिया जाएगा। जो पार्किंग की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं दूसरी और इस पार्किंग से रोडवेज के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


------------

तीन से चार बाजाराें के दुकानदारों को मिलेगी राहत

अंबाला शहर में कपड़ा, मनियारी और आर्टिफिशिल ज्यूलरी की होलसेल मार्केट है। जो अंबाला सिटी बस स्टैंड के सामने है। इस मार्केट में चंडीगढ, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न जिलों से छोटे, बडे़ दुकानदार होलसेल रेट में सामान की खरीदारी करने आते हैं। इन दुकानदारों को वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिलती। जिसके कारण सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

वर्जन

करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कार पार्किंग बनकर तैयार है। जल्द ही इसका उद्घाटन करवाया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय में लिखा जाएगा ।

अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक अंबाला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed