फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Purse stolen from the pocket of a person who came to take train ticket, two accused caught

रेल टिकट लेने आए व्यक्ति की जेब से पर्स चोरी, दो आरोपी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Purse stolen from the pocket of a person who came to take train ticket, two accused caught
रेलवे स्टेशन के यूटीएस काउंटर पर खड़े व्यक्ति का अज्ञात ने पर्स चोरी कर लिया। जब यात्री को इसकी जानकारी लगी तो उसने तुरंत शोर मचा दिया। इस दौरान उसने साहस का परिचय देते हुए एक चोर को पकड़ लिया। वहीं शोर सुनकर मौके पर मौजूद जीआरपी ने दूसरे चोर को भी काबू कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय सुलतान उर्फ कालिया व 24 वर्षीय रविंदर कुमार उर्फ बिंद्र निवासी टोहाना जिला फतेहाबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

महेशनगर निवासी दीनदयाल तिवारी ने बताया कि छह दिसंबर की शाम लगभग साढ़े सात बजे वह अपने रिश्तेदार की टिकट बनवाने के लिए रेलवे स्टेशन शहर गया था। वह टिकट बुकिंग खिड़की पर लाइन में खड़ा होकर ट्रेन की जानकारी ले रहा था। इस दौरान पीछे खड़े व्यक्ति ने उसे धक्का मारा और पिछली जेब से पर्स निकाल लिया। चोरी का शक होते ही उसने पेंट की जेब में हाथ मारा तो पर्स गायब था।
विज्ञापन

उसने तुरंत आरोपी का पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने नजदीक ही खड़े अपने दूसरे साथी की तरफ पर्स फेंक दिया। जब दूसरा साथी भागने लगा तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर मौजूद जीआरपी ने चोर के साथी का पीछा किया और उसे रेलवे स्टेशन के नजदीक फव्वारा चौक से काबू कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed