{"_id":"6774597ed17048303603c521","slug":"purse-and-mobile-snatched-after-being-taken-to-the-jungle-ambala-news-c-36-1-sknl1017-135317-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जंगल में ले जाकर छीना पर्स और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जंगल में ले जाकर छीना पर्स और मोबाइल
विज्ञापन
युवक से पर्स व मोबाइल छीनने वाला बाइक सवार बदमाश सीसीटीवी में कैद: स्वयं
अंबाला। छावनी के सेवा समिति चौक के निकट खाना खाने के बाद सैर कर रहे गाजियाबाद निवासी राकेश से चार युवक पर्स और मोबाइल छीन ले गए। शातिर बदमाशों में से एक युवक ने पहले युवक को झांसे में लेकर बाइक पर बैठाया।
रास्ते में दूसरा युवक मिल गया। युवक का कागज से मुंह बंद कर दुधला मंडी के जंगल में ले गए, जहां चारों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पड़ाव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले हैं जिसमें बदमाश की बाइक दिखी है। फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
पीड़ित बोला- पर्स में थी 1200 की नकदी
पड़ाव थाना पुलिस को शिकायत देते हुए गाजियाबाद के सेक्टर-12 निवासी राकेश कुमार ने बताया कि 29 दिसंबर को वह छावनी के मच्छी मोहल्ला निवासी प्रवीण कुमार के पास आया था। अगले दिन खाना खाकर घूमने के लिए सेवा समिति चौक की तरफ आ गया। तभी एक युवक ने बातों में उलझाकर उसे अपनी बाइक के पीछे बिठा लिया। इतने में वह कुछ समझ पाता कि बाइक पर बिठाकर रेलवे कॉलोनी की तरफ ले गया। इतने में एक ओर युवक रास्ते में उनकी बाइक पर बैठ गया। जैसे ही उसने शक होने पर उतरने के लिए बोला तो पीछे बैठे युवक ने कागज से उसका मुंह बंद कर दिया।
विज्ञापन
दूधला मंडी के निकट जंगल में जबरदस्ती ले जाकर मोबाइल फोन व पर्स छीन लिया। इतने में जंगल में से दो ओर युवक आ गए। नीचे गिराने के बाद चारों युवकों ने उसे नीचे गिरा दिया और पर्स टटोलने लगे। इतने में वह बचकर वहां से भाग गया। रास्ते में राहगीर से डायल-112 को फोन कर बुलाया। युवक पर्स से 1200 रुपये की नकदी व अन्य दस्तावेज सहित मोबाइल ले गए।