{"_id":"6572363178118d3d84089c18","slug":"punjabi-gurdwara-controversy-now-preparations-for-elections-ambala-news-c-36-1-amb1002-14916-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी गुरुद्वारा विवाद : अब चुनाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी गुरुद्वारा विवाद : अब चुनाव की तैयारी
विज्ञापन
अंबाला। पंजाबी गुरुद्वारा में पिछले कुछ समय से चल रहे विवाद में अब प्रबंधन समिति का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई है और इसके लिए पीठासीन अधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है। 25 दिसंबर को नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा।
इस विवाद के चलते जिला सोसायटी रजिस्ट्रार ने एडहॉक कमेटी पहले ही बना दी थी। जिसमें कन्वीनर मनिंदर सिंह, सदस्य हरजिंदर सिंह आनंद, कुलवंत सिंह, गुरमीत सिंह कालरा, सुखविंद्र सिंह सेठी शामिल हैं। ये लोग फिलहाल गुरुद्वारे के संचालन में सहयोग कर रहे हैं।
अब चुनाव कराने के लिए पार्षद संदीप सचदेवा को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। चुनाव को लेकर अधिसूचना भी जारी दी गई है। जिसमें 18 व 19 दिसंबर को नामांकन किया जाएगा। इसके बाद 20 दिसंबर को छंटनी व नाम वापसी का कार्य होगा तो 21 दिसंबर को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही 25 दिसंबर को नई कार्यकारिणी के लिए मतदान किया जाएगा। इसी दिन मतों की गणना कर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी। इस चुनाव में 41 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
गोबिंद नगर गुरुद्वारा प्रबंधन ने आरोपों पर सौंपा 111 पेजों का जवाब
उधर गोबिंद नगर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधन ने जिला सोसायटी रजिस्ट्रार कार्यालय में अपने ऊपर लगे आरोपों के संदर्भ में 111 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी है। आरोपों के बारे में सभा के पदाधिकारियों ने जिला सोसायटी रजिस्ट्रार को बताया है कि इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने जो आरोप लगाए हैं वह गलत हैं। उन्होंने सभा का प्रत्येक दो वर्ष में चुनाव कराया है। इसके साथ ही सभा ने जो भी खर्च किया है उसका वर्ष 2014 से लेकर वर्तमान पूरी रिपोर्ट साक्ष्य सहित मौजूद है। वहीं सभा को ट्रस्ट बनाने को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे थे उसमें सभा ने कानूनी प्रक्रिया की जानकारी मांगी है। प्रबंधन ने 111 पन्नों के जवाब में हर पहलू को छुआ है और यह भी कहा जा रहा है कि आगे भी जो रिकॉर्ड चाहिए वह दिया जाएगा।
वर्जन-- -- -
हमने 111 पन्नों की रिपोर्ट में सभी बैलेंस शीट व जवाब के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय को उपलब्ध करवा दी है। इसके बाद भी यदि किसी रिकॉर्ड की मांग की जाएगी तो वह भी उपलब्ध कराया जाएगा। गुरुघर के कार्यों में श्रद्धा अहम होती है कोई भी ऐसे कार्यों में गड़बड़ी नहीं करता।
-स. सुदर्शन सहगल, प्रधान, गोबिंदनगर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा

वर्जन