फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   punjab-nasihat-in-gavrmant

पंजाब की अच्छी, बुरी बात को नसीहत बनाएगी सरकार

Thu, 13 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Thu, 13 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट। हरियाणा सरकार दो खास मसलों पर पंजाब की एक अच्छी और एक बुरी बात से नसीहत लेकर अपनी प्लानिंग तैयार करेगी। पंजाब की अच्छी और बुरी दोनों बातों को हरियाणा सरकार अपनी प्लानिंग का आधार बनाएंगी और फिर संबंधित नीतियों को प्रभावशाली बनाएगी। इसका बीड़ा एक ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल उठाएंगें और दूसरी ओर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज।
विज्ञापन

अपनी इसी प्लानिंग का जिक्र बुधवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाख और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला में किया। दोनों दिग्गज अंबाला में दो औपचारिक कार्यक्रमों में भागीदारी करने आए हुए थे। सीएम मनोहर लाल ने मोदी के स्वच्छता अभियान का जिक्र शुरू करते हुए कहा कि 'हरियाणा में स्वच्छता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरस्वती उदगम स्थल सहित आवश्यकता अनुसार प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी पंजाब के कपूरथला के गांव सीचेवाल का स्वच्छता मॉडल को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वास्तविक विकास का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वच्छ वातावरण भी जरूरी है और इसके लिए पंजाब के कपूरथला जिले में स्वच्छता के लिए अपनाए गए सींचेवाल मॉडल का उन्होंने स्वयं अध्ययन किया है और वाकई वहां जो कर दिखाया गया है, वो सराहनीय है और वे ऐसा ही मॉडल हरियाणा में लागू करवाने की प्लानिंग जल्द शुरू करेंगे।’ उन्होंने कहा कि जब तक माहौल सचमुच हर तरह से स्वच्छ नहीं होगा, तब तक तरक्की कतई संभव नहीं हो सकती, चाहे वो किसी भी क्षेत्र में क्यों न हो।
विज्ञापन

विज को पंजाब के नशे से खतरा, बनाएंगें कल्चरल पॉलिसी
सीचेवाला का स्वच्छता मॉडल तो रही एक अच्छी बात, लेकिन हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पंजाब की एक बुरी बात यानी नशे से खतरा महसूस हो रहा है। विज ने खुलकर कहा कि पंजाब में नशे के जो हालात हैं, वे उन्हें हरियाणा में कभी नहीं बनने देना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए उन्होंने तय कर लिया है कि यूथ अफेयर्स मंत्री होने के नाते हरियाणा के युवा पंजाब में नशे की गर्त में फंसे युवाओं जैसे न बने और अपने मनोरंजन के लिए नशे को नहीं अपनी संस्कृति व कला को चुने।
इसलिए वे अपने आला अफसरों के साथ मिलकर एक खास कल्चरल पॉलिसी पर काम कर रहे हैं। विज ने कहा कि इस कल्चरल पॉलिसी के तहत युवाओं को किशोर अवस्था से लेकर कॉलेज लाइफ तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ओर मोड़ देना है, यूथ किसी न किसी सांस्कृतिक एवं कलात्मक फिल्ड का हिस्सा बनाकर उसे पूरी तरह उसी में व्यस्त कर देना है। इसमें युवाओं के प्रोत्साहन के लिए विभिन्न पुरस्कारों का भी प्रावधान रहेगा।
विज के अनुसार इससे हरियाणा के युवा अपना मनोरंजन ऐसी ही सांस्कृतिक और कलात्मक विधाओं में ढूंढेंगे न कि नशे में। विज ने कहा कि पंजाब को भी नशे के विरोध में अपने फैसलों को और सख्त करने की जरूरत है, ताकि वहां के युवाओं को भी सही दिशा मिल सके। विज के अनुसार इस पॉलिसी पर अपनी इसी फिल्ड के विशेषज्ञों, युवाओं, अफसरों समेत विभिन्न विधाओं के पुरोधाओं का मंथन होना है, जल्द ही इस भी लागू करेंगे।

सीएम बोले, प्रदेश में फर्जी गोरक्षक नहीं रहने देंगे
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गत दिवस नागुपर के मंच से आह्वान किया था कि गोरक्षकों की तुलना उपद्रवियों से न की जाए। जबकि पीएम मोदी भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि कई उपद्रवी गोरक्षकों के चोले पहनकर गलत कृत्य को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भी साफ कह दिया है कि हरियाणा में फर्जी गोरक्षकों जैसे तत्व बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। गोरक्षा को सही मायनों में समझा जाएं और जो भी इसके लिए काम कर रहा है, वो दिल से काम करे। उनके अनुसार हरियाणा में फर्जी गोरक्षकों जैसी कोई बात नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed