{"_id":"641ded774f0b879e8503552c","slug":"punjab-government-not-serious-in-catching-pro-khalistan-amritpal-vij-ambala-news-c-18-1-70486-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पकड़ने में गंभीर नहीं पंजाब सरकार : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पकड़ने में गंभीर नहीं पंजाब सरकार : विज
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि वारिस पंजाब दे के चीफ व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने में पंजाब सरकार गंभीर नहीं है। हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन शाहाबाद तक पहुंचने में पंजाब पुलिस ने डेढ़ दिन लगा दिया। गृहमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस जालंधर वाली साइड में तलाश कर रही थी और वो यहां शाहाबाद में अपने किसी रिश्तेदार के घर बैठा रोटी खा रहा था।
विज ने कहा कि हरियाणा पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो तुरंत इसकी जानकारी पंजाब पुलिस के साथ साझा कर दी गई थी। मोस्टवांटेड के मामले में भी पंजाब सरकार की सुस्ती स्पष्ट नजर आ रही है। हरियाणा पुलिस अमृतपाल सिंह का डेफिनेट लिंक बता रही है और पंजाब पुलिस यहां नहीं आ रही। इससे पंजाब सरकार का राजनैतिक ड्रामे का पता चलता है।
कोरोना से निपटने के पूरे इंतजाम
कोरोना के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की महानिदेशक को बुलाकर निर्देश दिए हैं कि कोरोना के समय की जो सेवाएं क्रिएट की गई थीं, उन सभी को रिवाइव किया जाए। वह अपनी पूरी तैयारी रखें जबकि अभी इतनी गंभीर स्थिति नहीं हुई है। इस संबंध में वह अपनी पूरी तैयारियां कर रहे हैं और पूरी दवाइयां और जो भी इंतजाम करने हैं, उस संबंध में आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
जेल में मंत्री, क्या देंगे शिक्षा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए गए देश में शिक्षित प्रधानमंत्री के बयान के संबंध में विज ने कहा कि अब केजरीवाल का शिक्षा के संबंध में क्या आधार है, उनका क्या संस्कार है, क्या वह पढ़ाते हैं। उनके दो मंत्री जेल में बैठे हैं, उसमें से एक तो 8 से 9 महीने से जेल में है, ऐसी शिक्षा तो केजरीवाल को ही मुबारक हो।