{"_id":"68f8279eefee607be30d6004","slug":"punjab-buses-run-50-less-passengers-upset-ambala-news-c-36-1-sknl1003-151724-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पंजाब की 50 फीसदी कम चली बसें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पंजाब की 50 फीसदी कम चली बसें, यात्री परेशान
Wed, 22 Oct 2025 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। दिवाली के चलते मंगलवार को पीआरटीसी और पनबस की बसों का 50 प्रतिशत संचालन कम हुआ। इस कारण पीआरटीसी की बसें उत्तरप्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब के विभिन्न मार्ग पर नजर नहीं आई। बसें कम चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस दौरान अंबाला छावनी बस अड्डे पर यात्रियों की काफी भीड़ रही और उन्हें बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा, वहीं उन्हें गंतव्य तक सफर करने के लिए दूसरे राज्यों की बसों का सहारा लेना पड़ा। पंजाब में मंगलवार को दिवाली मनाई जा रही है। अंबाला में रोजाना पंजाब से पीआरटीसी और पनबस की करीब 80 से 100 बसों का संचालन होता है। यह बसें पंजाब के विभिन्न जिलों से अंबाला छावनी बस अड्डे पर आती हैं। इसके बाद यह बसें, सहारनपुर हाेते हुए हरिद्वार और देहरादून की ओर जाती हैं। इसी तरह से यह से वापसी में पंजाब के लधियाना, पटियाला जाती हैं। संवाद