{"_id":"65db9f836c7ee2197a09c289","slug":"punjab-and-delhi-road-closed-trouble-ambala-news-c-36-1-sknl1003-118882-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पंजाब और दिल्ली मार्ग बंद, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पंजाब और दिल्ली मार्ग बंद, परेशानी
विज्ञापन
अंबाला। किसान आंदोलन के चलते पंजाब और दिल्ली मार्ग बंद है। इस कारण पंजाब और दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यह यात्री पहले बस स्टैंड आते हैं और वहां पर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है।
इसके बाद जो सफर 2-3 घंटों का होता है उसके लिए एक से दो घंटे ज्यादा लग रहे हैं। बता दें कि एक और जहां शंभू सीमा पर किसान बैठे हैं, वहीं शाहबाद मारकंडा पुल पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। इस कारण मार्ग पूरी तरह से बंद है। ऐसे में अंबाला डिपो ने 10 फरवरी से लेकर आज तक अपनी बसों का संचालन बंद है।
इस कारण दिल्ली से आने वाले यात्री न तो पटियाला, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर की ओर जा रहे और न पंजाब से दिल्ली की ओर आ रहे हैं। कुछ बसें दिल्ली से वाया साहा रायपुररानी, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ पहुंच रही है। यात्रियों को ज्यादा समय लग रहा है।
विज्ञापन
फोटो: 08
आधे घंटे से कर रहा बस की इंतजार
लाडवा निवासी सागर ने बताया कि उसे निजी काम से पटियाला जाना है। इसके लिए वह छावनी बस अड्डे पर आधे घंटे से बस की इंतजार कर रहा है। पूछताछ केंद्र पर पता किया तो उन्होंने यहीं बताया है कि खडे़ रहो आ जाएगी बस।
फोटो: 09
ऑटो से 250 में गया था पटियाला
सहारनुपर निवासी सुलेमान ने बताया कि वह पटियाला में कढ़ाई का काम करता है और अपने काम पर जा रहा है। पिछले हफ्ते वह ऑटो से पटियाला गया था। इस दौरान उसके 250 रुपये लगे थे। आज भी वह बस की इंतजार कर रहा है, लेकिन बस का कुछ पता नहीं है, कब तक आनी है।
फोटो: 10
एक घंटे से दे रहे मानसा की बस
सहारनपुर निवासी मनता सिंह ने वह मानसा के पिक्खी में काम करता है और उसे मानसा जाना है। इसके लिए वह छावनी बस अड्डे पर एक घंटे से बस की इंतजार कर रहा है। कम से कम विभाग को बस स्टैंड पर यह सूचना देनी की व्यवस्था करनी चाहिए जो बस की सही लोकेशन बता सके कि आखिर वह कितनी देर में आएगी।
फोटो: 11
मशीन के स्पेयर पार्ट लेने जा रहा पटियाला
मध्यप्रदेश ने आए रिंकू ने बताया कि उसे गेहूं काटने वाली मशीन के स्पेयर पार्ट लेने के लिए पटियाला जाना हैं। इसके लिए वह एमपी से अपने दोस्त शेर सिंह के साथ ट्रेन के जरिए अंबाला छावनी आया है और अब वह डेढ़ घंटे से पटियाला जाने वाली बस का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक बस नहीं आई है।