{"_id":"5efe1e8f8ebc3e43067a70d4","slug":"public-health-provide-jenretor-in-kabir-nagar-ambala-news-knl36059595","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार रंग लाई अमर उजाला की मुहिम और 4 महीने बाद घरों में पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार रंग लाई अमर उजाला की मुहिम और 4 महीने बाद घरों में पहुंचा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। चार माह तक पानी के लिए तरसने के बाद कबीर नगर में वीरवार सुबह से पानी पहुंचना शुरू हो गया। पानी आने से लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन समस्या अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। क्योंकि प्रतापनगर ट्यूबवेल पर बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं किया है। बल्कि ट्यूबवेल से लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए अस्थाई व्यवस्था करते हुए जनरेटर का प्रबंध पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा किया गया है। इससे ट्यूबवेल पर आ रही बिजली की समस्या कुछ हद तक खत्म हो गई है। जैसे ही प्रतापनगर ट्यूबवेल पर ट्रांसफार्मर स्थापित होगा कबीर नगर वासियों के सामने से पानी की किल्लत पूरी तरह खत्म हो जाएगी। बता दें कि पानी की समस्या को लेकर कबीर नगर वासी कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुके थे। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। कबीर नगर में पानी न आने के मुद्दे को अमर उजाला टीम ने प्रमुखता से उठाया था।
ट्रांसफार्मर लगाने की मिली अनुमति, जल्द होगा स्थापित
प्रतापनगर ट्यूबवेल पर लो वोल्टेज के कारण पंप नहीं चल रहा था। इस कारण ही कबीर नगर वासियों को पानी की सप्लाई नहीं हो रही थी। बिजली की समस्या का हल करने के लिए बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर स्थापित करने का सुझाव दिया। इसके बाद पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा फाइल बना कर आगे भेज दी गई।
ट्रांसफार्मर लगाने की अनुमति मिल गई है। जल्द ही जरूरी सामान वहां पर पहुंचाकर काम को शुरू कर दिया जाएगा।
-हरीश, जेई, बलदेव नगर, बिजली निगम।