फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Provincial convention of the Bar Council, 1500 advocates will participate

Ambala News: अधिवक्ता परिषद का प्रांतीय अधिवेशन, 1500 अधिवक्ता होंगे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Provincial convention of the Bar Council, 1500 advocates will participate
अंबाला सिटी। अधिवक्ता परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में 30 नवंबर 2025 को अंबाला में होने वाले अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय अधिवेशन की रूपरेखा की चर्चा की गई। अधिवेशन में 1500 अधिवक्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन

अधिवक्ता परिषद के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकेश गर्ग बताया कि 30 नवंबर को होने वाला अधिवेशन दो सत्र में रहेगा। पहला सत्र सुबह 10 बजे से लेकर 1 बजे तक और दूसरा सत्र 1:30 बजे से लेकर 3:30 बजे तक रहेगा। पहले सत्र में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश राजेश बिंदल, हाईकोर्ट से न्यायाधीश मीनाक्षी लेखी और लॉ कमीशन से जुड़े वरिष्ठ सदस्य कार्यक्रम में प्रमुख तौर पर उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही हरियाणा के एडवोकेट जनरल भी इस सत्र में भाग लेंगे।
विज्ञापन

अधिवेशन में अधिवक्ताओं को कानूनी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद दूसरे सत्र में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल के आने की भी पूरी संभावना है। उनके साथ हरियाणा के कानून मंत्री गौतम भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरा सत्र कानून पर चर्चाओं का रहेगा। चर्चा के बाद प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इस अधिवेशन में 1500 अधिवक्ता शामिल होंगे, ऐसे में अधिवेशन की तैयारी से संबंधी व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया जो अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी। बैठक में अधिवक्ता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल, सतपाल सिंगला, शीला तंवर, अशोक, विवेक सचदेवा व वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट संदीप सचदेवा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed