फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Protesters recited Hanuman Chalisa

प्रदर्शनकारियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Protesters recited Hanuman Chalisa
अंबाला। पोस्टल एंड आरएमएस सेवानिवृत्त वेलफेयर यूनियन के बैनर तले मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सीपीएमजी कार्यालय माल रोड के बारह मांगों समर्थन में प्रदर्शन किया। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद भंडारा लगाया।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान रमन शर्मा और सचिव आरपी टांडा कहना है कि कि सरकार को मांगें तो क्या माननी थी, किसी अधिकारी ने उनसे बात तक नहीं की। सरकार अपनी सुख सुविधा का बड़ा ध्यान रखती है लेकिन कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। प्रदर्शन में डाक विभाग, इनकम टैक्स, सेहत विभाग, एफसीआई, बीएसएनएल, बैंक, बिजली और अन्य विभागों के लोगों के अलावा सामाजिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सभी ने एक सुर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को बिना देरी पूरी करने की आवाज बुलंद की। इस दौरान पोस्टल एंड आरएमएस पेंशनर्स वेलफेयर यूनियन अंबाला ने सरकार की ओर से रोके गए केंद्रीय कर्मचारियों के डीए को बहाल किए जाने पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्राण नाथ शर्मा, प्रदीप शर्मा, सरदारा राम, प्रधान रविदास, सुनील, सुरेंद्र चवरीया, दविंद्र टांक, सुरेंद्र शर्मा राजू, जंगशेर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मुख्य मांगें
नेताओं ने बताया कि उनकी मांग है कि सरकारी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का रोके गए डीए के एरिअर का भुगतान कराया जाए व सीजीएचएस डिस्पेंसरी अंबाला छावनी पहुंचने का रास्ता खराब होने की वजह से पीएंडटी कॉलोनी अंबाला कैंट से अंबाला सदर शिफ्ट करने और बार- बार रेफर करवाने की प्रथा पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा अस्पतालों की ओर से रेफर किए गए मरीजों को परेशान करना व सीजीएचएस धारक सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कार्ड खत्म होने पर कार्ड सीजीएचएस ऑफिस के अंदर ही बनाए गए। साथ ही कानों में लगने वाली मशीन मुफ्त दी जाए और एक बार रेफर होने पर हर टेस्ट वहीं पर किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed