फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   protested against the dismissal of the employee

Ambala News: कर्मचारी की बर्खास्तगी का किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
protested against the dismissal of the employee
अंबाला। साथी कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त करने के मामले में बुधवार को एचएसईबी वर्कर यूनियन ने रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की जानकारी पहले ही कार्यकारी अभियंता अंबाला कैंट को नोटिस के माध्यम से दी गई थी। अंबाला कैंट डिविजन के अंतर्गत सभी सब डिविजन में दो घंटे वर्क सस्पेंड किया गया जबकि केसरी सब डिविजन में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक वर्क सस्पेंड करके कार्यकारी अभियंता की गलत कार्रवाई पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल ने बताया कि कार्यकारी अभियंता की ओर से दिनांक 31 दिसंबर को केसरी सब डिविजन में डीसी रेट पर कार्यरत सहायक लाइनमैन विक्रम की सेवाएं निरस्त कर दी गईं। ऐसा करने के लिए एसडीओ केसरी को पत्र के माध्यम से आदेश दिया गया, जोकि सरासर गलत है। कार्यकारी अभियंता की ओर से कर्मचारी की सेवाएं बिना किसी कारण निरस्त करना गलत है।
विज्ञापन

एचएसईबी वर्कर यूनियन इसका कड़ा विरोध करती है। इस संबंध में बैठक के दौरान यह भी फैसला किया गया कि बुधवार से केसरी सब डिविजन पर काम पूर्णत: बंद रहेगा और बाकी सब डिविजन में दो घंटे कार्य बंद रहेगा। वहीं, इस मामले को लेकर बिजली कर्मचारियों ने हरियाणा के उर्जा मंत्री से भी गुहार लगाई है कि कार्यकारी अभियंता की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण विरोध प्रदर्शन आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से यूनिट प्रधान और यूनिट प्रतिनिधि सब डिविजन नंबर एक में कर्मचारियों के बीच मौजूद रहे। अपने अभिभाषण में यूनिट प्रधान ने चेतावनी दी कि अगर एएलएम विक्रम की नौकरी खत्म की जाती है, तो यह विरोध प्रदर्शन सभी सब डिविजन में किया जाएगा और सभी सब डिविजन में पूरे दिन वर्क सस्पेंड करके विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में सोनू यादव यूनिट सचिव,बलवंत यादव प्रधान नंबर 2, मुकेश कुमार उप प्रधान, जसविंदर सिंह, संदीप कुमार, राम लाल, अमर नाथ सहित नंबर एक से कर्मचारी साथी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed