फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Projects worth crores of rupees stalled, the delay is heavy on the common man

करोड़ों रुपये की परियोजनाएं थमीं लेटलतीफी आमजन पर है भारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Projects worth crores of rupees stalled, the delay is heavy on the common man
अंबाला छावनी स्थित नगर परिषद सदर कार्यालय में एक्सईएन के साथ बैठक करते ठेकेदार। - फोटो : Ambala
अंबाला। छावनी की सुंदरता बढ़ाने और जाम से जूझ रहे लोगों को समस्या से निजात दिलाने के लिए करोड़ों की लागत से चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार थम गई है। 15 दिनों से तीन बड़े प्रोजेक्ट पूरी तरह से बंद हैं। इन प्रोजेक्ट में अंबाला छावनी का स्वागत द्वार, गुड़गुड़िया नाले पर बनने वाली बहुमंजिला पार्किंग और 12 क्रॉस रोड पर बनने वाला नाला शामिल है। इन तीनों के नहीं बनने के कारण छावनी वासियों को रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा है। साथ ही 12 क्रॉस रोड पर नाले के निर्माण के चलते बरसाती दिनों में जलभराव में हादसे का भय बना रहता है।
विज्ञापन

तीनों परियोजनाओं का ठेका जिन ठेकेदारों को मिला है, उनकी 15 करोड़ की पेमेंट अटकी पड़ी है। बिल भेजे जाने के बाद भी पास न होने के कारण ठेकेदारों ने काम पिछले दो सप्ताह से बंद कर दिया है। इन तीनों प्रोजेक्ट के अलावा छावनी की दर्जनों कॉलोनियों की निर्माणाधीन सड़कें व नालियां भी शामिल हैं जिनका काम ठेकेदारों ने रोक दिया है। विदित हो कि यह सभी विकास कार्य सीधा आम जनता से जुड़े हुए हैं और इनके पूरे होने का लंबे समय से लोगों को इंतजार है। ऐसे में लेटलतीफी आमजन पर भारी पड़ रही है। इस संबंध में नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि बिल मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

कांट्रेक्टर एसोसिएशन एक्सईएन के आश्वासन के बाद लौटे
विकास कार्यों की पेमेंट अटकने के चलते ठेकेदारों में रोष है। यहीं कारण है कि मंगलवार को कांट्रेक्ट एसोसिएशन के सदस्य एकजुट होकर नगर परिषद एक्सईएन विकास धीमान के पास पहुंचे। एक्सईएन ने उन्हें दो से तीन दिन में पेमेंट होने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन प्रधान संजीव कुमार का कहना है कि संबंधित ठेकेदारों ने अपने-अपने बिल लगाकर कार्यालय में जमा करवा दिए हैं। इसके बावजूद करीब एक माह से भुगतान लटकाया जा रहा है। जल्द सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने गृहमंत्री अनिल विज से शिकायत की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मुख्य तीन प्रोजेक्ट
बहुमंजिला पार्किंग - 19 करोड़ 35 लाख की लागत से पार्किंग तैयार होनी है। अभी तक 15 करोड़ का काम यानी 80 प्रतिशत हो चुका है। इन 15 करोड़ में से 3 करोड़ की पेमेंट अटकने के कारण काम रुका हुआ है।
स्वागत द्वार - ढाई करोड़ की लागत से छावनी डीलक्स ढाबे के पास स्वागत द्वार बनना है। इसका लगभग 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अभी तक ठेकेदार को कोई पेमेंट नहीं हुई है। पहले इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की तिथि निकल चुकी है और अब 31 दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
-------------
12 क्रॉस रोड का नाला - इस नाले का निर्माण 5 करोड़ 16 लाख रुपये से होना है। 70 लाख की पेमेंट ठेकेदार को हो चुकी है जबकि डेढ़ करोड़ के बिल अटके पड़े हैं। 31 दिसंबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अधिकतर प्रोजेक्ट के बिल पास हो चुके हैं, जो बिल रुके हैं, उस प्रोजेक्ट का एसडीएम की ओर से निरीक्षण किया जाना है। जल्द से जल्द ठेकेदारों की पेमेंट करवा दी जाएगी।
- विकास धीमान, एक्सईएन नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed