फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   project of water line

106.14 करोड़ रुपये से हर घर में बिना मोटर पहुंचेगा पानी, 12 बूस्टरों के जरिए होगी पानी की सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
project of water line
project of water line - फोटो : Ambala
अंबाला। गिरते भू जलस्तर के बावजूद अब ट्विनसिटी के लोगों को पेयजल के संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। हर घर में बिना मोटर के पानी की सप्लाई होगी। 106.14 करोड़ की लागत से ये काम पूरा होगा। गांव अद्दोमाजरा से लेकर घसीटपुर तक लगभग 23 किलोमीटर तक सीधी पाइपलाइन डाली जाएगी। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को नहरी पानी की सप्लाई के लिए पाइपलाइन एवं 30 एमएलडी जल संचार संयंत्र के कार्य शिलान्यास किया। साथ ही घसीटपुर में पहले से बनाए गए पानी के 4 टैंक व ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से पानी को साफ करते हुए इसकी पूर्ति की जाएगी। पहले से ही 5 बूस्टरों के जरिए लोगों को पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। अब सात नए बूस्टर भी लोगों की सुविधा के लिए लगाए जाएंगे। मंत्री विज ने घसीटपुर में बने ट्रीटमेंट प्लांट की चारदीवारी करवाने के भी आदेश दिए। खुला होने के कारण अक्सर बच्चे इसमें तैराकी करते हैं। कुछ समय पहले ही एक बच्चे की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

15 से बढ़कर 24 क्यूसिक होगी पानी की उपलब्धता
12 क्रॉस रोड, गोल्डन पार्क व घसीटपुर में तैयार किए जा रहे तीन नए बूस्टरों से पानी की उपलब्धता 24 क्यूसिक हो जाएगी। । मंत्री विज ने निर्माण कार्य करने वाली ऐजेंसी के प्रतिनिधियों को भी निर्देश दिए कि वे इस कार्य को अगले वर्ष 2021 में मई माह से पहले करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को स्वच्छ व शुद्ध नहरी पानी मिल सके। सफाई व्यवस्था को देखते हुए मंत्री विज ने क्लीनिंग मशीनों की सौगात दी। विज ने कहा कि 11 क्लीनिंग मशीनों के ऑर्डर भेज दिए गए है। हर गली के अंदर एक मशीन होगी ताकि यहां की सड़कों पर जरा सी भी मिट्टी न हो। इसके अलावा पटवी प्लांट को जल्द शुरू करने की बात बोलते हुए कहा कि उसकी सफाई का काम चल रहा है। इसके बाद घरों से भी कूड़ा उठने काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed