फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Progress report of new building summoned from PWD, only 75 percent work

Ambala News: पीडब्ल्यूडी से नए भवन की प्रगति रिपोर्ट तलब, 75 फीसद ही काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Progress report of new building summoned from PWD, only 75 percent work
अंबाला सिटी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय (डायरेक्टोरेट ऑफ हॉयर एजुकेशन) के निदेशक राजीव रतन शुक्रवार को शहर में सेक्टर-10 राजीव गांधी खेल स्टेडियम के पास बन रही राजकीय महिला महाविद्यालय की नई बिल्डिंग का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग अधिकारी और महाविद्यालय से भी स्टाफ पहुंचा।
विज्ञापन

निदेशक ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग अधिकारियों से बिल्डिंग की स्टेटस रिपोर्ट मांगी और इसका निर्माण कार्य कब शुरू हुआ, कितना अभी तक कार्य हुआ और कितना कार्य बाकी है। इसकी भी रिपोर्ट ली। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट के लिए निदेशक को अभी तक हुए निर्माण के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय की तरफ से कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. सुमन सिरोही, प्रो. डॉ. निशा बुराक और प्रो. धर्मेंद्र कुमार पहुंचे।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन राजकुमार ने बताया कि बिल्डिंग का ढांचा तैयार हो गया है। अभी अंतिम चरण का कार्य रहता है। उन्होंने प्रोजेक्ट के बारे में निदेशक को जानकारी दी है। निदेशक ने आश्वस्त किया कि प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए सरकार स्तर पर समाधान निकाला जाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत बन रहा है। बता दें कि यह प्रोजेक्ट पिछले लंबे समय से रुका है। इस प्रोजेक्ट का मामला ऑर्बिट्रेटर के पास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. सुमन सिरोही व नई बिल्डिंग प्रोजेक्ट इंचार्ज प्रो. डॉ. निशा बुराक ने बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशक राजीव रतन ने महाविद्यालय की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य को लेकर निरीक्षण किया है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर अधिकारियों से स्टेटस रिपोर्ट ली है। सरकार कॉलेज छात्राओं के हित को देखते हुए प्रोजेक्ट के लिए कार्य कर रही है ताकि जल्द कॉलेज का निर्माण करवाया जा सके।


दो साल में भी पूरा नहीं हुआ कार्य
दरअसल, सेक्टर-10 के पास बन रही राजकीय महिला महाविद्यालय की नई बिल्डिंग मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बन रही है। यह प्रोजेक्ट दिसंबर 2018 में शुरू हुआ था। इसका कार्य नवंबर 2020 में पूरा होना था। बीच में कोरोना भी आया। इसके बाद निर्माण कार्य के लिए टेनेटेटिव तारीख 30 जून 2023 तक रखी है। करीब छह एकड़ में बन रही बिल्डिंग के लिए 14 करोड़ का बजट था और विभाग का करीब 11 करोड़ का एग्रीमेंट था।



कॉलेज बनने से यह मिलेंगी सुविधा
कॉलेज में ग्राउंड फ्लोर पर कक्षा रूम पांच एनओसी, लैब दो एनओसी, लाइब्रेरी, कैंटीन, प्रिंसिपल कार्यालय, प्रथम फ्लोर पर कक्षा रूम पांच एनओसी, लैब दो एनओसी, द्वितीय फ्लोर पर कक्षा रूम पांच एनओसी, लैब दो एनओसी बनेंगे।



महाविद्यालय में पढ़ रही 400 से ज्यादा छात्राएं
अभी राजकीय महिला महाविद्यालय शहर पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्रांगण में 2012 से चल रहा है। महाविद्यालय में बीए और बीकॉम संकाय चल रहा है। यहां करीब 400 से ज्यादा छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed