Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Progress is achieved only through patriotism: Vij

देशभक्ति से ही मिलती है तरक्की : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Progress is achieved only through patriotism: Vij
अंबाला। छावनी में मंगलवार को सुभाष पार्क से भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली। इसका नेतृत्व पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने किया। इस यात्रा में सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा उठाए छावनी के विभिन्न बाजारों से देशभक्ति के रंग में रंगे हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

इस दौरान विज ने कहा कि देशभक्ति की भावना जिस देश के लोगों में कम होती है वो देश बर्बाद हो जाते हैं। देश वहीं तरक्की करते हैं जिनके लोगों में देशभक्ति की भावना जिंदा रहती है। इस तिरंगा यात्रा में पूर्व गृह मंत्री देशभक्ति के रंग में रंगे दिखे और देशभक्ति गीतों की धुनों पर वह थिरकते भी नजर आए। उन्होंने हाथ में तिरंगा फहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाकर जोश का संचार किया। भीषण गर्मी के बीच सुभाष पार्क से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मी की परवाह किए बगैर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान समूचा शहर तिरंगामय हुआ। तिरंगा यात्रा अलग-अलग बाजारों, विधानसभा क्षेत्र के गांवों व अन्य इलाकों से होती हुई वापस सुभाष पार्क पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा पर बरसाए फूल
तिरंगा यात्रा के स्वागत में जगह-जगह फूल बरसाए गए। लोगों व दुकानदारों ने घरों व दुकानों की छतों से यात्रा पर फूलों की वर्षा कर इसका स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व गृह मंत्री विज हाथ में तिरंगा थाम देशभक्ति के गीत गुनगुनाते नजर आए। उन्होंने जगह-जगह रुक कर दुकानदारों व आमजन को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और उनका अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed