फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Procession carried out with worshiped Akshat from Shri Ram Janmabhoomi Ayodhya

Ambala News: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से आए पूजित अक्षत लेकर निकाली शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Procession carried out with worshiped Akshat from Shri Ram Janmabhoomi Ayodhya
अंबाला। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में राम भक्तों को आमंत्रित करने के लिए पूजित अक्षत शिव मंदिर मतीदास नगर में शोभायात्रा के साथ पहुंचे। रमेश जोशी मठ मंदिर आयाम सह प्रमुख विश्व हिंदू परिषद हरियाणा प्रांत ने बताया कि शिव मंदिर में पूजित अक्षत का कलश स्थापित किया गया है। सुबह-शाम आरती के साथ श्रद्धालु उनकी पूजा अर्चना कर सकेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले शिव मंदिर के प्रधान प्रवेश सोबती, सुशील जोशी, हरीश दत्ता, जयकुमार, समीर गुप्ता, तिलकराज जोशी, राजेंद्र शर्मा, राजीव जैन पूजित अक्षत लेने के लिए सनातन धर्म मंदिर अंबाला छावनी पहुंचे। वहां श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यहां मंदिर के पुजारी ने सभी से पूजित अक्षत कलश की पूजा अर्चना करवाई। इसके बाद राम भक्त गाड़ियों के काफिले से पूजित कलश लेकर भगवा ध्वज लहराते हुए शिव मंदिर मतीदास नगर में पहुंचे।
विज्ञापन

यहां आतिशबाजी के साथ पूजित अक्षत कलश का स्वागत व स्थापना की गई। इस दौरान महिला मंडली रेनू सोबती, मीनाक्षी जोशी, विनीता बक्शी, रजनी खन्ना, सुनीता रानी, शक्ति शर्मा, कमलेश सुरेखा ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। शिव मंदिर के पुजारी संजय भट्ट ने अक्षत कलश की स्थापना कर आरती उतारी। पूजित अक्षत कलश यात्रा के मीडिया प्रभारी अरुण जोशी ने बताया कि एक से 15 जनवरी तक अंबाला छावनी के प्रत्येक घर में पूजित अक्षत पहुंचाए जाएंगे। 22 जनवरी को सभी राम भक्तों ने पांच दीपक अवश्य जलाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed