फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Problems in the colony are immense, facilities are needed

कॉलोनी में समस्याएं अपार, सुविधाओं की दरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Problems in the colony are immense, facilities are needed
अंबाला सिटी। शहर की शिवालिक कॉलोनी में चारों ओर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। नालियां टूटी हुई हैं। बरसाती पानी की निकासी के लिए कोई पुख्ता इंतजाम न होने के कारण खाली पड़े प्लॉट तालाब बने हुए हैं। प्लॉटों के बीच जलखुंबी पैदा हो चुकी है। यहां जहरीले जीवजंतु डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं कॉलोनी में निगम की ओर से कोई भी सफाई कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया है। नालियों में गंदगी भरी हुई है और जलभराव के कारण प्लॉटों में पानी भरा हुआ है। कुछ गलियों में कॉलोनी वासियों ने निजी खर्चे पर लाइटें लगवाई थी, मगर वे भी खराब हो गई। नगर निगम की ओर से लाइटें ठीक करने कोई नहीं पहुंच रहा है। इस कारण गलियों में शाम होते ही अंधेरा पसरा रहता है।
विज्ञापन

कॉलोनी की सभी समस्याओं से संबंधित एक लिखित शिकायत सीएम विंडो पर दी गई थी। करीब 20 दिन बीत जाने के बाद भी समस्या बरकरार है। निगम प्रशासन की ओर से इस कॉलोनी की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है। कॉलोनी में चारों ओर समस्याओं के अंबार लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सिमरन मेहता, स्थानीय निवासी
पिछले दिनों कॉलोनी में अंधेरा होने के कारण घर के सामने खड़े एक दोपहिया वाहन चोरी हो गया था। कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था कुछ खास नहीं है। ज्यादातर गलियों में शाम होते ही अंधेरा पांव पसार लेता है। अंधेरे के कारण घर से बाहर निकलने में भी बहुत डर लगता है।
-सुनीता चोपड़ा, स्थानीय निवासी
कॉलोनी के बीच बहुत प्लॉट खाली पड़े हैं। उनमें कई महीनों से बरसाती पानी जमा है। इसमें जलखुंबी बूटी पैदा हो चुकी है। जलखुंबी के बीच जहरीले जीव जंतु पैदा हो चुके हैं। इनको लेकर हमेशा एक डर की स्थिति बनी रहती है कि घर में कोई जहरीला जीव न घुस जाए।
-सागर चोपड़ा, स्थानीय निवासी
करीब दो साल पहले इस कॉलोनी में रिहायशी भवन बनाया था, तभी से परेशानी झेल रहे हैं। कॉलोनी में किसी प्रकार की सुविधा निगम की ओर से नहीं मिल रही है। अभी भी कोई सफाई कर्मचारी नहीं लगाया गया। इस कारण कॉलोनी की गलियों में कूड़ा आदि बिखरा रहता है।
-मोंटी, स्थानीय निवासी
कॉलोनी में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। नालियां गंदगी से लबालब हैं। खाली प्लॉटो में जलभराव हो चुका है। बरसात के दिनों में कॉलोनी में चारों ओर पानी ही पानी दिखाई देता है। निगम प्रशासन विकास कार्यों के खोखले दावे आए दिन करते रहते हैं। जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं हो रहा है।

-सुरेन्द्र खन्ना, स्थानीय निवासी
शिवालिक कॉलोनी का कुछ क्षेत्र वार्ड नंबर एक में है और कुछ वार्ड नौ के अंतर्गत आता है। जिस क्षेत्र में समस्या है, वह नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसी मसले को लेकर कॉलोनी वासियों की अधिकारियों से बातचीत चल रही है। जल्द ही कुछ समाधान होने की उम्मीद है।
-मेद्या गोयल, पार्षद वार्ड नंबर नौ, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed