फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Principal accused of slapping class 10th student

Ambala News: प्रिंसिपल पर 10वीं के विद्यार्थी को थप्पड़ मारने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Principal accused of slapping class 10th student
अंबाला सिटी। सिटी के एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल पर 10वीं के विद्यार्थी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। परिवार ने पुलिस और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को शिकायत सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विद्यार्थी के पिता का कहना है कि उसका बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ता है। सोमवार को वह स्कूल नहीं गया था। पिता का आरोप है कि मंगलवार सुबह प्रिंसिपल राउंड पर थे तो उन्होंने कक्षा में जाकर सोमवार को स्कूल न आने वाले विद्यार्थियों को खड़ा कर लिया और उनको थप्पड़ मारे। जिससे उनके बेटे को कान में गंभीर चोट लगी। पिता का कहना है कि बेटे ने जब स्कूल से आकर खाना नहीं खाया तो इस बारे में उन्हें पता चला सका। उन्होंने बेटे का नागरिक अस्पताल शहर में मेडिकल करवाया। पिता का आरोप है कि इससे पहले उन्होंने प्रिंसिपल से फोन पर बातचीत की पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिबा।
विज्ञापन

वहीं, स्कूल प्रिंसिपल नीरज बाली का कहना है कि विद्यार्थी को थप्पड़ मारने के आरोप निराधार हैं। उनके पास बच्चे के परिवार से फोन आया था। मैंने बातचीत करने के लिए उनको स्कूल बुलाया था। वह बातचीत के लिए नहीं आए। मुझे बुधवार सुबह पता चला कि बच्चे के पिता ने पुलिस को शिकायत की है। उन्हें अभी शिकायत की काॅपी नहीं मिली है। पुलिस ने उन्हें जांच के लिए वीरवार को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बाल कल्याण समिति अंबाला चेयरपर्सन रंजीता सचदेवा ने बताया कि बच्चे के पिता ने प्रिंसिपल की शिकायत उन्हें दी है कि प्रिंसिपल ने बच्चे को थप्पड़ मारे। जिससे बच्चे के कान पर चोट आई है। उन्होंने प्रिंसिपल को शुक्रवार को बुलाया है।

पुलिस चौकी नंबर-दो इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि वह अभी मामले की जांच कर रहे हैं। वीरवार को प्रिंसिपल को जांच के लिए बुलाया गया है। जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed