फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Prime Minister will make the country developed: Vij

प्रधानमंत्री बनाएंगे देश को विकसित : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will make the country developed: Vij
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि पहली बार देश का ऐसा कोई प्रधानमंत्री है, जिसने भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने उम्मीद करते हुए कहा कि वर्ष 2047 में जब देश को आजाद हुए 100 वर्ष हो जाएंगे तो भारत भी विकसित राष्ट्रों की सूची में शामिल होगा। इसके लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

गृह मंत्री वीरवार को खतौली गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, उपायुक्त डाॅ शालीन, पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा, अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता, केंद्र सरकार से सचिव जितेन्द्र अहलावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि सरकार आपके द्वार आकर चाहे वह गांव हैं या वार्ड हैं, वहां पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध करवा रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि जो भी व्यक्ति इन योजनाओं से संबंध रखता है, उन्हें योजना का लाभ यदि किसी कारणवश नहीं मिला है तो उनका मौके पर ही फार्म भरवाकर, सुनिश्चित करवाया जाए। पूरे भारत में विकसित भारत यात्रा का शुभारंभ किया गया है। हरियाणा में भी 6200 गांवों में यह यात्रा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed