{"_id":"6643ed6c1260e1116b03d427","slug":"prime-minister-narendra-modi-in-ambala-on-18th-ambala-news-c-36-1-amb1003-123114-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 को अंबाला में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 को अंबाला में
विज्ञापन
शहर के भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री की रैली को लेकर बैठक करते हुए कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्ज
अंबाला सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बंतो कटारिया का चुनाव प्रचार करने के लिए अंबाला आएंगे। यह पहला अवसर है कि जब प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार अंबाला आएंगे।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री 18 मई को दोपहर करीब 12 बजे अंबाला शहर के पुलिस लाइन मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। इसमें भाजपा के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। वहीं, प्रधानमंत्री की रैली को लेकर मंगलवार को हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल, यमुनानगर से विधायक घनश्याम दास, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल और भाजपा पदाधिकारियों ने अंबाला के उपायुक्त डॉ. शालीन व अंबाला के पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा के साथ रैली स्थल का दौरा किया।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली स्थल तक आने सहित लोगों के रैली स्थल पर आने-जाने व सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों में चर्चा भी हुई। इस दौरान यमुनानगर जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला अध्यक्ष पंचकूला दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, भोपाल सिंह खदरी, अर्चना छिब्बर, संजीव गोयल टोनी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंबाला आगमन से पहले अंबाला में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता चुनावी जनसभाएं करेंगे। इसी संदर्भ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 मई को शाम करीब पांच बजे अंबाला शहर के जंडली में स्थित माता रानी चौक पर जनसभा को संबोधित करेंगे।