{"_id":"65b551f539472324fd0cddb4","slug":"pressure-to-compromise-with-accused-in-misconduct-case-vij-reprimands-dsp-ambala-news-c-36-1-amb1001-117451-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दुराचार मामले में आरोपी से समझौते का दबाव, डीएसपी को विज की फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दुराचार मामले में आरोपी से समझौते का दबाव, डीएसपी को विज की फटकार
विज्ञापन
गृहमंत्री को मामले से जुड़ी जानकारी देता फौजी। संवाद
अंबाला। सर दुराचार मामले में पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। उल्टा समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसी दो शिकायतें जब गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष आई तो नाराजगी जाहिर करते हुए गोहाना डीएसपी को फटकार लगाई और दर्ज मामले में कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए।
इसी तरह अन्य मामले में भिवानी के एसपी को भी मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए महिला अपराधों पर नियंत्रण में कोताही को बर्दाश्त नहीं होगी। विज शनिवार को अंबाला में अपने आवास पर समस्याओं को सुन रहे थे। गोहाना से आई पीड़िता ने बताया कि मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है और डीएसपी उसी व्यक्ति के साथ समझौता करने की बात कह रहे हैं। डीएसपी की कार्यप्रणाली से खफा गृहमंत्री ने जमकर फटकार लगाई और आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसी तरह भिवानी से आई महिला ने बताया कि पुलिस ने दुराचार का केस दर्ज करने के बाद से अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है और पुलिस फैसले के लिए दबाव बना रही है। विज ने एसपी भिवानी को फोन करके मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
आंगनबाड़ी में घुसे बदमाश, यमुनानगर एसपी को फोन
यमुनानगर से आई आंगनबाड़ी वर्कर ने बताया कि थाना छप्पर क्षेत्र में आंगनबाड़ी में प्रतिदिन बदमाश जबरन दाखिल हो जाते हैं और बदमाशी करते हैं। वहां ताश भी खेलते हैं। महिला का आरोप था कि पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई नहीं की। गृहमंत्री ने एसपी यमुनानगर को फोन किया और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सिपाही का आरोप, उसे गलत फंसाया
अंबाला के सिपाही ने गृहमंत्री को बताया कि उसने ईमानदारी से नौकरी की है, मगर कुछ समय पूर्व उसे एक झूठे मामले में फंसाया गया और जेल भी जाना पड़ा। इससे उसके प्रोमोशन पर भी असर पड़ा। उसका आरोप था कि जो केस उस पर दर्ज किया, वह गलत था और उसके पास केस से जुड़े प्रमाण भी हैं। गृह मंत्री ने डीजीपी हरियाणा को तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर मामले में फिर जांच के निर्देश दिए।
विवाहिता की मौत, एसपी कैथल को निर्देश
कैथल से आए एक परिवार ने बताया कि उनकी बहन ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर जहर निगल लिया था। पुलिस ने केस दर्ज किया मगर कार्रवाई नहीं हुई। मरने से पहले विवाहिता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दिए थे। गृहमंत्री ने एसपी कैथल को आरोपियों की गिरफ्तार के निर्देश दिए।
मनरेगा में घोटाले का आरोप
करनाल के कुंजपुरा से आए व्यक्ति ने गांव में मनरेगा के तहत हुए कार्यों में घोटाले के आरोप लगाए। आरोप था कि अब तक वह कई स्तर पर शिकायत दे चुका है मगर कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में डीसी करनाल को एसडीएम से जांच कराने के निर्देश दिए।
अमेरिका में वर्क वीजा, 42 लाख की ठगी
कुरुक्षेत्र से आई महिला ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को अमेरिका भेजने के बजाय किसी अन्य देश में भेजा और बीते वर्ष मार्च माह से उसके बेटे का अब नंबर भी नहीं मिल रहा है। वह कहां है, यह परिवार को नहीं पता, गृहमंत्री ने एसआईटी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह कुरुक्षेत्र से आई महिला ने उसके बेटे को दुबई भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी की शिकायत दी। अंबाला की महिला ने पति को ओमान में वर्क वीजा के नाम पर दो लाख की ठगी के आरोप लगाए। गृहमंत्री ने एसआईटी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
अन्य जिलों के मामले
यमुनानगर से फरियादी ने झगड़े के मामले में उसके मकान की छत गिराने के आरोप लगाए। पानीपत से फरियादी ने झूठे कागजातों पर पिस्तौल का लाइसेंस लेने, एक ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में झूठी शिकायतें देने, रेवाड़ी से आए परिवार ने पिता की आत्महत्या मामले में कार्रवाई करने, करनाल निवासी महिला ने ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित करने, यमुनानगर निवासी महिला की ओर से कुछ युवकों से उसे तंग करने, डबवाली निवासी महिला की ओर से उसकी जमीन पर कब्जा करने और अन्य शिकायतें आई, जिन पर कार्रवाई के निर्देश दिए।