फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   President Droupadi Murmu Haryana visit cancelled

Haryana: पीएम मोदी के बाद अब राष्ट्रपति मुर्मू का दौरा भी स्थगित, पूरी हो चुकी थी तैयारियां

Tue, 14 Oct 2025 08:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 14 Oct 2025 08:03 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अंबाला का दौरा फिलहाल के लिए स्थगित हो गया है। वह 18 अक्तूबर को अंबाला आने वाली थीं। अज्ञात कारणों के चलते यह दौरा रद्द किया गया है। 

विज्ञापन
President Droupadi Murmu Haryana visit cancelled
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : सोशल मीडिया (X)

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अंबाला का दौरा फिलहाल के लिए स्थगित हो गया है। वह 18 अक्तूबर को अंबाला आने वाली थीं। द्रौपदी मुर्मू वायु सेना के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां आने वाली थीं।हालांकि इस दौरे के टलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


जल्द ही दौरे की नई तिथि तय की जाएगी। उधर, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। सभी विभागों के अधिकारियों की मीटिंग बुलाकर उपायुक्त अंबाला अजय सिंह तोमर ने भी दिशा निर्देश दिए थे। इसके साथ ही सेना व वायु सेना की तरफ से भी तैयारियां की जा रही थीं। इतना ही नहीं दौरे के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त भी किए जा रहे थे। इस दौरे के स्थगित होने के कारण सभी तैयारियां फिलहाल के लिए रोक दी गई हैं। वहीं, पीएम मोदी भी हरियाणा के सोनीपत दौरे पर 17 अक्तूबर को आने वाले थे उनके दौरे को भी फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed